छत्तीसगढ़ का चुनावी रणः रमन से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने अटल की भतीजी को उतारा

कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा है। करुणा, दिवंतग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं। इसी सीट से भाजपा ने सीएम डॉ रमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 08:06 AM (IST)
छत्तीसगढ़ का चुनावी रणः रमन से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने अटल की भतीजी को उतारा
छत्तीसगढ़ का चुनावी रणः रमन से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने अटल की भतीजी को उतारा

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के साथ ही देर शाम कांग्रेस ने प्रदेश में छह उम्मीदवारों के नाम की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले चरण के लिए 18 सीटों में से 12 नाम पहले ही जारी कर दिए थे। बाकी बचे छह नामों का ऐलान सोमवार की शाम किया गया। पहले चरण के चुनाव 12 नवंबर को होने वाले हैं। 

भाजपा ने अपनी विचारधाराओं और संस्कृति को खो दिया
करुणा शुक्ला ने कहा, 'देखिए, डॉ. रमन सिंह ने पन्‍द्रह सालों तक छत्तीसगढ़ में शासन किया और दस साल से राजनंदगांव से विधायक हैं, लेकिन उन्होंने यहां के लोगों के लिए कुछ काम नहीं किया है। इसी वजह से कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे उनके खिलाफ चुनाव लड़ने यहां भेजा है।' उन्‍होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने भाजपा को राज्‍य में स्‍थापित किया, लेकिन अब पार्टी ने अपनी विचारधाराओं और संस्कृति को खो दिया है। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए मैंने 32 साल तक पार्टी से जुड़े होने के बाद भाजपा छोड़ दी है।

भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
इसमें बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र की 18 सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा है। करुणा, दिवंतग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी हैं। करुणा पहले भाजपा में थीं, लेकिन टिकट न मिलने से असंतुष्ट होकर उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। राजनांदगांव सीट से भाजपा ने सीएम डॉ रमन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। अब करुणा शुक्ला चुनावी रण में सीएम डॉ रमन से सीधी टक्कर लेंगी। इस सूची के साथ कांग्रेस ने दो विधायकों का टिकट भी काट दिया है। 

यह है कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची- 

राजनांदगांव से करुणा शुक्ला 

खुज्जी से चन्नी साहू 

मोहला मानपुर से इंदर शाह मंडावी 

खैरागढ़ से गिरवर जंघेल 

डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर सिंह बघेल 

डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू 

chat bot
आपका साथी