नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे : चिराग पासवान

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने कहा कि दस नवंबर का इंतजार कीजिए। दस नवंबर के बाद अपने किए घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेल की सलाखों के पीछे होंगे। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में व्यापक पैमाने पर घोटाले हुए हैं। नीतीश कुमार दस नवंबर के बाद फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। लोजपा सुप्रीमो भोरे के गांधी स्मारक हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला 50 साल बहुत महत्वपूर्ण है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM (IST)
नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे : चिराग पासवान
नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे : चिराग पासवान

भोरे(गोपालगंज) : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान ने कहा कि दस नवंबर का इंतजार कीजिए। दस नवंबर के बाद अपने किए घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेल की सलाखों के पीछे होंगे। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में व्यापक पैमाने पर घोटाले हुए हैं। नीतीश कुमार दस नवंबर के बाद फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। लोजपा सुप्रीमो भोरे के गांधी स्मारक हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाला 50 साल बहुत महत्वपूर्ण है। बिहार ने 30 साल बर्बाद किए हैं। मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि बिहार के युवा पढ़े लिख। यदि युवा पढ़ लिख लेंगे, तो वे रोजगार की मांग करेंगे और मुख्यमंत्री उन्हें रोजगार दे नहीं पायेंगे। बिहार में स्नातक की तीन वर्ष की डिग्री पांच साल में भी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बिहार फ‌र्स्ट, बिहारी फ‌र्स्ट है। इसलिए हर बिहारी फ‌र्स्ट आएगा और उसे रोजगार भी मिलेगा। नीतीश सरकार ने रोजगार के लिए 15 साल तक कुछ किया ही नहीं। आज सबसे ज्यादा पलायन बिहार से होता है। इसे रोकने की दिशा में नीतीश सरकार ने अगर कोई भी कदम उठाए हैं, तो जनता को बताएं।

chat bot
आपका साथी