बांका में मनोज तिवारी बोले- सुशांत सिंह हत्याकांड में कांग्रेस का हाथ

बांका में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कराने में महाराष्ट्र में कांग्रेस का हाथ है। यदि सुशांत हत्याकांड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता के चलते एफआईआर हुआ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:11 PM (IST)
बांका में मनोज तिवारी बोले- सुशांत सिंह हत्याकांड में कांग्रेस का हाथ
भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी।

बांका, जेएनएन। बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनडीए की सरकार जरुरी है। एनडीए के नए मेनिफेस्टो में 19 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार सुनिश्चित है। उक्त बातें भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी गुरुवार को द्वारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय के मैदान में अमरपुर विस के जदयू प्रत्याशी जयंत राज के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

मनोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह कर दिखाते हैं। देश के गरीबों के लिए मेडिकल के लिए पांच लाख की बीमा देने की बात कही तो इस दिशा में काम भी शुरु हो गया। कश्मीर से धारा 370 हटाया और राम मंदिर को भी बनाना शुरु कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कराने में महाराष्ट्र में कांग्रेस का हाथ है। इसके बाद भी तेजस्वी ने कांग्रेस को खेमें में रख लिए। कहा कि यदि सुशांत हत्याकांड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता के चलते एफआईआर हुआ। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में विकास चाहते हैं तो एनडीए का भरपूर समर्थन दें ताकि विकास की गाड़ी और तेजी से बढ़ सके।

जब चुनावी मंच से मनोज तिवारी ने जियो हो बिहार के लालाकी तान छेड़ी तो मैदान में उपस्थित करीब तीन हजार लोग गदगद हो गए। चारों तरफ सिटीयों व ताली की गूंज होने लगी। उन्होंने कहा कि आपलोग हमें भोजपुरी जगत का स्टार बना दिए। राजनीति में आने की कोई आवश्यकता नहीं थी , लेकिन बिहार एवं देश को और ऊंचाई पर लाने के लिए आना पड़ा। मनोज तिवारी के साथ आए भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने भी लोगों को जदयू के पक्ष में वोट डालने की बात कही। जनसभा की अध्यक्षता भाजपा के सोनू कुमार एवं संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद ने किया। मौके पर निवर्तमान विधायक जनार्धन मांझी, उम्मीदवार जयंत राय, जदयू के अध्यक्ष रितेश चौधरी सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी