आप लोगों का जो जोश है उसी से विपक्ष खामोश है : मनोज तिवारी

पीरपैंती। पीरपैंती के खवासपुर मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:58 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:58 AM (IST)
आप लोगों का जो जोश है उसी से विपक्ष खामोश है : मनोज तिवारी
आप लोगों का जो जोश है उसी से विपक्ष खामोश है : मनोज तिवारी

पीरपैंती। पीरपैंती के खवासपुर मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी सिने अभिनेता गायक दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने भीड़ की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आप लोगों का जो जोश है उसी में विपक्ष खामोश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त सरकार में बिहार और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहले बिहार के नाम कहने पर बाहर अन्य प्रांत में लोग अपमानित करते थे, जबकि दस बारह साल से बिहार का गौरव लौटा है। किसी भी राज्य में जाइए बिहार के नाम सुनने पर ही सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री हैं जिनका नारा है सबका साथ, सबका विकास और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो विकास कुमार के नाम पर जाने जाते हैं। गांव-गांव में सड़क हो, पुल हो, पुलिया हो, नली हो, गली हो हर तरफ काम हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जीतनराम मांझी तथा मुकेश साहनी हैं, तो दूसरी तरफ महागठबंधन में माले जो छह इंच छोटा करने की बात कहती है और कम्युनिस्ट पार्टी जो भारत को हमेशा टुकड़े-टुकड़े करने की बात कहती है। ऐसे लोग महागठबंधन में शामिल हैं। मनोज तिवारी के साथ महाचंद्र प्रसाद सिंह भी साथ थे। 10 मिनट की भाषण में उन्होंने गीत जिय हो बिहार के लाल, जिय पीरपैंती के लाल, गीत गाकर तीन नवंबर को एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। वे काफी कम समय में ही पूरी बाते बोल निकल गए।

chat bot
आपका साथी