Bihar Assembly Elections 2020 : भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर किया तंज, जिसने मेहनत कर कमाई नहीं की वह भला दूसरे को क्या रोजगार देगा

Bihar Assembly Elections 2020 कहा राजद वंशवाद और बाहुबलियों से सजी पार्टी है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के शासन में बेहतर काम हुआ है। बिहार में ध्वस्त इनफ्रास्टक्चर को दुरुस्त करने का काम किया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 09:15 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर किया तंज, जिसने मेहनत कर कमाई नहीं की वह भला दूसरे को क्या रोजगार देगा
बिहार के युवाओं को सशक्त और उन्नतशील बनाना है।

समस्तीपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिसने खुद मेहनत कर कमाई नहीं की, वह भला दूसरों को क्या रोजगार देगा। राजद वंशवाद और बाहुबलियों से सजी पार्टी है। जबकि कांग्रेस का बिहार में कोई वजूद ही नहीं है। वे तेजस्वी यादव द्वारा एक दिन पहले बिहार में सरकार बनने पर दस लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा पर पलटवार कर रहे थे। 

युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार भी दिए जा रहे

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के शासन में बेहतर काम हुआ है। बिहार में ध्वस्त इनफ्रास्टक्चर को दुरुस्त करने का काम किया गया है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सरकार ने जोर दिया। कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर अभियान चला रखा है। यह तभी संभव है जब बिहार आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को सशक्त और उन्नतशील बनाना है। यह एनडीए के शासन में ही संभव है। दरभंगा में एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया है। इस क्षेत्र के युवा दरभंगा से फ्लाइट पकड़कर सीधे देश के विभिन्न हिस्सों में जा सकते हैं। दिल्ली एम्स में सर्वाधिक बिहार के लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब मिथिलांचल के लोगों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें दरभंगा में ही एम्स की सारी सुविधाएं मिल जाएगी।

मुद्रा योजना का सर्वाधिक लाभ बिहार के लोगों ने उठाया

उन्होंने कहा कि भूकंप ने मिथिलांचल दो भागों में बांट दिया था। आज कोसी पर सेतु का निर्माण कर फिर से एक करने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में मैथिली को शामिल कर यहां के युवाओं को अवसर प्रदान करने का काम भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए मुद्रा योजना का सर्वाधिक लाभ बिहार के लोगों ने उठाया है। डिजिटल क्रांति के माध्यम से मिथिलांचल के युवा भी अपने पंख फैला रहे हैं। यह सबसे बड़ी बात है। बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला दौड़ा है। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सुमरन ङ्क्षसह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशांत अनिल, भाजपा नेता मनोज गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे।  

chat bot
आपका साथी