Bihar Election 2020: मधेपुरा में बोले मदन मोहन झा, कांग्रेस जानती है सच्चे मन से लोगों की सेवा करना

Bihar Election 2020महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मधेपुरा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि लोगों की सेवा कैसे की जाती है यह कांग्रेस जानती है। उन्होंने लोगों से महगठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।

By Amrendra TiwariEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:21 PM (IST)
Bihar Election 2020: मधेपुरा में बोले मदन मोहन झा, कांग्रेस जानती है सच्चे मन से लोगों की सेवा करना
मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते मदन मोहन झा।

मधेपुरा, जेएनएन। कांग्रेस लोगों के साथ और लोगों की आवाज के साथ खड़ी है। इस चुनाव में महागठबंधन का जो स्वरूप सामने आएगा, लोग उसे चुनेंगे और 15 साल के इस कुशासन से बिहार के लोगों को मुक्ति मिलेगी। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदनमोहन झा ने बिहारीगंज के पड़रिया पंचायत स्थित योगेश्वर धाम मंदिर के समीप महागठवंधन प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो उसके साथ है। कांग्रेस सच्चे मन से लोगों की सेवा करना जानती है। झूठ और जनादेश के साथ धोखा नहीं करती, जिस तरह नीतीश कुमार व भाजपा ने किया है। बिहार में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। रोजगार के आभाव युवा पीढ़ी गलत कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। जो समाज से लिए के लिए घातक है। यह सरकार समस्याओं से आंख मूंद कर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे अन्य राज्यों से बिहार लौटने में श्रमिकों को कितनी परेशानी हुई किसी से छिपी नहीं। बिहार में रोजगार के साधन छिन्न-भिन्न हो चुके हैं। कोसी की धरती उद्योग विहीन है। सड़कों की स्थिति जर्जर है। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। यहां की जनता कुव्यवस्था को देखकर विधानसभा चुनाव में जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला शिक्षित और समाजसेवी प्रत्याशी हैं। जिसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि त्याग और तपस्या से जुड़ी है। इसलिए हाथ छाप पर मत देकर 10 नवंबर को विधानसभा में भेजने का कार्य करेंगें। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करते हुए कहा कि मौका मिला तो बिहार में बिहारीगंज की बेहतर पहचान दिलाने का कार्य करूंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह एवं संचालन विशुनदेव सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. तारानंद सादा, डॉ. तरुण कुमार, कैशर कुमार सिंह, विजय जैन, इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कंतलाल शर्मा, अखिलेश यादव, मिन्टू अग्रवाल, रमण यादव, कैशर सिंह, मु. कलाम, संजय सिंह, बीरेन्द्र आजाद, रियाज, बबलू जायसवाल, नंदु जाखड़, अनुरंजन झा, ठाकुर माधव सिंह तोमर, मुन्ना सिंह व अन्य उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी