Bihar Assembly Election: जेपी नड्डा कल दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार, इन जिलों में कार्यक्रम

Bihar Assembly Election 2020 किला मैदान बक्सर में मंगलवार की दोपहर एक बजे और तीन बजे महाराजा कॉलेज मैदान आरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा होगी। इसके अलावा भी राज्य उनके कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 03:46 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM (IST)
Bihar Assembly Election: जेपी नड्डा कल दो दिवसीय दौरे पर आएंगे बिहार, इन जिलों में कार्यक्रम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। जागरण आर्काइव।

पटना, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंगलवार किला मैदान, बक्सर में दोपहर एक बजे और तीन बजे महाराजा कॉलेज मैदान, आरा में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा शहीद भवन चौक, आरा स्थित होटल पार्क व्यू में एनडीए की बैठक में भाग लेंगे। पार्टी ने जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा प्रत्याशी, विधान सभा विस्तारक, विधान सभा संयोजक, विधान सभा प्रवासी, जिला पदाधिकारियों को बुलाया है। यही नहीं, प्रदेश के पदाधिकारी एवं एनडीए के सभी गठबंधन के विधान सभा से पांच -पांच प्रमुख लोग शामिल होंगे।

इन जिलों में होंगे कार्यक्रम

बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे बड़ा रमना मैदान, बेतिया में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद तीन बजे मोतिहारी के पिपरा विधान सभा, चकिया में गांधी मैदान में विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। हफ्ते भर के अंदर नड्डा की शाहाबाद और मगध क्षेत्र में चौथी रैली होगी। इससे पहले सासाराम, औरंगााबाद, नवादा, और गया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली हो चुकी है। यही नहीं, स्थानीय नेताओं और प्रमुख लोगों से नड्डा रूबरू हो चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ दो दिन में करेंगे चार रैलियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन लगातार बिहार दौरे पर रहेंगे। मंगलवार और बुधवार मिलाकर योगी चार रैलियां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में होगी। मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पहले दिन योगी रामगढ़ (कैमूर), अरवल और काराकट में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे। अगले दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री करारी, पालीगंज और जमुई में आयोजित रैलियों को संबोधित करेंगे।

इसबार तीन चरणों में चुनाव

कोरोना वायरस की वजह से इसबार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे में सात नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी