Bihar Assembly Election: जदयू ने जारी किया चुनाव अभियान गीत, रैप अंदाज में लालू-राबड़ी के शासनकाल पर प्रहार

जदयू ने अपने अभियान गीत का ऑडियो-वीडियो जारी किया। प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के राज्य कार्यालय में इसे जारी किया। पहली श्रृंखला के दो में से एक गीत रैप अंदाज में गाया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 09:23 PM (IST)
Bihar Assembly Election: जदयू ने जारी किया चुनाव अभियान गीत, रैप अंदाज में लालू-राबड़ी के शासनकाल पर प्रहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव

पटना, जेएनएन। चुनाव को केंद्र में रख जदयू ने रविवार को अपने अभियान गीत का ऑडियो-वीडियो जारी किया। प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी के राज्य कार्यालय में इसे जारी किया। पहली श्रृंखला के दो में से एक गीत रैप अंदाज में गाया गया है। पूरे गीत में नीतीश कुमार और यह सूत्र वाक्य है कि परखा है जिसको, चुनेंगे उसी को। गीत में पंद्रह वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धि और लालू-राबड़ी सरकार के पंद्रह वर्षों में हुई दुर्दशा बतायी गयी है।

वीडियो में नीतीश कुमार को कई बार दिखाया


पूरे वीडियो में नीतीश कुमार को कई बार दिखाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी जुगलबंदी वाली तस्वीर भी डाली गयी है। गीत के बोल हैं-हमरे मन को वही भाया जो भइया ने करके दिखाया... बिहार को समझा जिसने अपना परिवार वो है अपना नीतीशे कुमार। वीडियो में नीतीश कुमार के मुखौटे लगाए बच्चों की मस्ती भी शामिल की गयी है। गीत में सात निश्चय को केंद्र में रख तैयार की गयी बातें भी हैैं।

हर नल बोल रहा है, उससे आता पानी बोल रहा है...

गीते के बोल हैं- हर नल बोल रहा है, उससे आता पानी बोल रहा है, काका बोल रहे, काकी बोल रही हैैं, पिंकी बोल रही है, अरे सड़कें बोल रही हैैं। रैप के अंदाज में तैयार गीत में लोगों को कुरेदा गया है- जहां गूंजता था इलाका पूरा राइफल से, वहां बहनें अब जाती पढऩे को साईकिल से। आखिरी पंक्ति है-तो कुल मिला के बात ये है कि सब झुनझुना ले रिझाएंगे पर मन को भाया जो कर दिखाया हम फिर उसी को जिताएंगे।

इसबार तीन चरणों में चुनाव

कोरोना वायरस की वजह से इसबार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा। कुल 243 सीटों के लिए पहले फेज में वोट 28 अक्टूबर को डाले जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में तीन नवंबर तो तीसरे में सात नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी