पंजवारा में आज रहेगी सीमा सील

बांका। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मत डाले जाएंगे। मतदान संपन्न कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:20 PM (IST)
पंजवारा में आज रहेगी सीमा सील
पंजवारा में आज रहेगी सीमा सील

बांका। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मत डाले जाएंगे। मतदान संपन्न कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पंजवारा में अंतरप्रांतीय झारखंड चेक पोस्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। मतदान के दिन सुबह से लेकर शाम तक चेकपोस्ट सील रहेगा। इस दौरान वाहनों के आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अति आवश्यक सेवा के अलावा सभी तरह के वाहन परिचालन पर रोक रहेगा। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने दी।

chat bot
आपका साथी