Assam Election Result 2021 : 55 सीटों पर आए नतीजे, रुझानों में जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा

Assam Election Result 2021 असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 27 मार्च दूसरे चरण का एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के लिए 06 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:16 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:50 PM (IST)
Assam Election Result 2021 : 55 सीटों पर आए नतीजे, रुझानों में जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा
असम में तीन चरणों में हुई थी वोटिंग

गुवाहटी, जेएनएन। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी हैं। चार राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 822 विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से जारी है। इस दौरान कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इससे पहले 28 अप्रैल को आए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी फिर से असम में गठबंधन की सरकार बना सकती है। हालांकि पोल में पिछले विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार कांग्रेस बेहतर स्थिति में नजर आई है। असम में इस बार किसकी सरकार आएगी ये आज साफ हो जाएगा।

Assam Election Result 2021 Updates :

- चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, असम विधानसभा की 55 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं, जबकि 71 सीटों के लिए अभी भी नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। 

- असम विधानसभा चुनावों को लेकर आज सुबह से मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 126 में से 51 सीटों के नतीजे आ गए हैं। वहीं, 75 सीटों पर नतीजे आने अभी बाकी हैं।

- असम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 126 विधानसभा क्षेत्रों में से 77 पर आगे चल रहा है और लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है।

Ruling BJP-led alliance in Assam leading in 77 of 126 assembly constituencies and looks set to form government for second consecutive term #AssemblyElections2021

— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2021

- असम के मंत्री और भाजपा नेता ने कहा है कि राज्य में विकास जारी रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और असम के सीएम भी भाजपा से होंगे।

Bharatiya Janata Party will form the government and the CM will also be from BJP, to continue development in the State: Assam Minister and BJP leader Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/P4ZhpG7mTK— ANI (@ANI) May 2, 2021

- असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पांचवीं बार जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने 1,01,911 मतों के अंतर से यह सीट जीती है।

Assam Minister Himanta Biswa Sarma wins Jalukbari constituency for the 5th consecutive term by a margin of 1,01,911 votes. pic.twitter.com/t5V582DtNu— ANI (@ANI) May 2, 2021

- असम कांग्रेस के अध्यक्ष रिपुन बोरा गोहपुर सीट से और विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया नाजिरा सीट पर आगे चल रहे हैं।

- मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दावा किया है कि असम की सत्ता में फिर से भारतीय जनता पार्टी की वापसी होगी। उन्होंने कहा कि रुझानों में स्पष्ट है कि भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन को बहुमत मिल रहा है।

Trends show clear majority for BJP-led alliance in Assam, we will retain power for sure: CM Sarbananda Sonowal— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2021

- रुझानों में एनडीए 71 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस गठबंधन 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

- शुरुआती रुझानों के मुताबिक, माजुली से सीएम सर्बानंद सोनोवाल, जलुकबारी से स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्वा सरमा और बोकाखाट से एजीपी प्रमुख अतुल बोरा आगे चल रहे हैं।

#Assam CM Sarbananda Sonowal, Health Minister Himanta Biswa Sarma, AGP chief Atul Bora leading from Majuli, Jalukbari and Bokakhat, according to initial trends. #ElectionResult— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2021

- भारतीय जनता पार्टी लगातार बहुमत की तरफ आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 66 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि, कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है।

- राज्य में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में भाजपा 35 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस ने 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

- असम विधानसभा चुनावों में भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 11 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

- असम में शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी आगे नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है।

- कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। गुवाहाटी के मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेंटर के बाहर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कोरोना को लेकर भी काफी सतर्कता बरती जा रही है।

Assam: Counting of votes for #AssemblyElections2021 to be held today. Visuals from outside a counting centre at Maniram Dewan Trade Centre in Guwahati. pic.twitter.com/J87eLC1JPi

— ANI (@ANI) May 2, 2021

असम में तीन चरणों में हुई थी वोटिंग

असम विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के लिए 06 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। असम की 126 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। अंतिम चरण में सबसे अधिक 85.20 फीसद मतदान हुआ था। एक अप्रैल को दूसरे चरण में 80.96 फीसद जबकि पहले चरण में 79.33 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले थे।

यहां मुख्य मुकाबला सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए में है। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल पिछले पांच सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज हैं। इससे पहले कांग्रेस कई सालों तक असम की सत्ता में रह चुकी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को 86 और यूपीए को 26 सीटें मिली थीं।

chat bot
आपका साथी