असम में गृह मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस का गठबंधन देश को तोड़ने की इच्छा रखने वाले दलों के साथ

असम के नाजीरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस ने केरल में देश को तोड़ने का काम करने वाली मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया है। असम में उसने बदरुद्दीन अजमल और बंगाल में फुरफुरा शरीफ के नेता के साथ गठबंधन किया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 06:58 AM (IST)
असम में गृह मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस का गठबंधन देश को तोड़ने की इच्छा रखने वाले दलों के साथ
असम के दो दिन के चुनावी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला।

गुवाहाटी, एजेंसियां। असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते हुए भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने अलग-अलग सभाओं में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने की इच्छा रखने वाले दलों के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी धर्म के नाम पर देश और राज्य को बांट रही है।

मैं आज आप सबसे पूछता हूं कि आपको हिंसा चाहिए या शांति चाहिए? आपको घुसपैठ चाहिए या विकास की ट्रेन चाहिए? आप मुझे बताइये कि राहुल बाबा अपनी गोद में बदरुद्दीन अजमल को लेकर घूम रहे हैं, वो घुसपैठ रोक सकते हैं क्या?

- श्री @AmitShah #BJPOnceMoreInAssam pic.twitter.com/HdNXFG25dX

— BJP (@BJP4India) March 14, 2021

किसी हद तक जा सकती है कांग्रेस 

ऊपरी असम में तिनसुकिया जिले के मार्गरीटा में चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस उन दलों के साथ गठबंधन कर रही है जो देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। वह असम में बदरुद्दीन अजमल की एआइयूडीएफ के साथ है तो केरल में मुस्लिम लीग और बंगाल में इंडियन सेक्यूलर फ्रंट के साथ उसका गठबंधन है। उन्होंने कहा कि अजमल के हाथों में असम सुरक्षित नहीं रह सकता।

भलाई को लेकर कौन अधिक चिंतित तय करें 

शाह ने कहा, 'असम के लोग यह तय कर सकते हैं कि उनकी भलाई को लेकर कौन अधिक चिंतित है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बदरुद्दीन अजमल।' उन्होंने कहा कि पांच साल के शासन में भाजपा ने काजीरंगा नेशनल पार्क और सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे घुसपैठियों को निकाल भगाया है। कांग्रेस ने घुसपैठ रोकने के लिए कुछ नहीं किया, जबकि राज्य से उसके प्रतिनिधि (मनमोहन सिंह) प्रधानमंत्री भी रहे थे।

कांग्रेस की नजर सिर्फ सत्ता पर

डेरागांव में चुनाव सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए अजमल की पार्टी से गठबंधन किया है। कांग्रेस पर धर्म के नाम पर देश और राज्य को विभाजित करने का आरोप लगाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती।

गोगोई ने कभी एआइयूडीएफ से गठबंधन नहीं किया

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि जब तरुण गोगोई 15 साल तक असम के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने कभी भी एआइयूडीएफ से गठबंधन नहीं किया। परंतु, आज कांग्रेस का एआइयूडीएफ के साथ गठबंधन है, जिसका मकसद सिर्फ सत्ता पर कब्जा जमाना है।

घुसपैठ को रोकेंगे : राजनाथ

बिस्वनाथ की सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा दोबारा सत्ता में वापस आने पर राज्य की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर देगी, जिससे कि बांग्लादेश से घुसपैठ को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में हमारी सरकार है और आप लोगों के आशीर्वाद से असम और बंगाल में भी हमारी सरकार बनने वाली है। इन तीनों राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं। अगर भाजपा इन राज्यों में सत्ता में आती है तो बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए इन राज्यों में प्रमुख सीमावर्ती क्षेत्रों को सील कर दिया जाएगा।

असम के सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार असम के सम्मान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भूपेन हजारिका को भारत रत्न से सम्मानित करना असम के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि असम की तरह दूसरा कोई राज्य नहीं है। यह माता कामाख्या देवी और ब्रह्मपुत्र की पवित्र धरती है।

chat bot
आपका साथी