लक्ष्य और एकाग्रता

अपने लक्ष्य के प्रति कॉन्संट्रेशन बनाए रखना एक स्टूडेंट के लिए सफलता की कुंजी से कम नहीं है। कई डिस्ट्रैक्शंस के बीच इसे बरकरार रखना थोड़ा मुश्किल होता है पर असंभव नहीं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Fri, 08 Jul 2016 02:10 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2016 02:47 PM (IST)
लक्ष्य और एकाग्रता

अक्सर स्टूडेंट्स की शिकायत होती है कि वे एकाग्र होकर पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। बुक्स खोलते ही उनका दिमाग दुनिया की सैर करने लगता है। ऐसे में कुछ भी याद हो पाना असंभव है। जानते हैं मन को एकाग्र रखने के कुछ तरीके।
चुनें सही जगह
पढऩे के लिए एकाग्र मन के साथ ही उचित स्थान के होने की भी बहुत ज़रूरत होती है। जहां भी आप पढ़ाई करते हों, वहां का वातावरण शांत एवं जगह बिलकुल साफ होनी चाहिए। इससे आपका मन स्थिर रहेगा और पूरे मन के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। वह जगह आपके रूम से लकर बैलकनी तक, कोई भी हो सकती है।
पास हो स्टडी मटीरियल
ज़्यादातर स्टूडेंट्स पढ़ते समय बीच-बीच में कॉपी या पेन लेने के लिए उठते रहते हैं। इससे उनका ध्यान भंग होता है। पढ़ाई शुरू करने से पहले ही बुक्स, नोटबुक्स, पेन, पेंसिल्स जैसी ज़रूरत की सारी चीज़ें अपने पास रख लेनी चाहिए। सब कुछ आसपास होने से बार-बार उठना नहीं पड़ेगा।
स्नैक्स भी हैं ज़रूरी
पढ़ते समय स्टूडेंट्स को अकसर भूख और प्यास लगने लगती है। कुछ खाने के लिए वे दस-दस मिनट में स्टडी एरिया से उठ कर भागते हैं जिससे उनकी एकाग्रता खंडित होती है। बेहतर यही होगा कि स्टेशनरी और बुक्स के साथ ही कुछ हेल्दी स्नैक्स का स्टॉक भी अपने पास रखें। चाय-कॉफी की आदत डालने के बजाय हेल्दी फूड हैबिट्स अपनाएं।
लक्ष्य का रखें ध्यान
लाइफ में कुछ भी अचीव करने के लिए एक लक्ष्य का होना बहुत ज़रूरी होता है। अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग और पारदर्शी रहें। चाहें तो उसे कहीं लिख कर रख लें और उस पर ध्यान लगाएं। एक साथ कई चीज़ों पर फोकस करने के बजाय सिंगल गोल सेट करें। ऐसा करने से मन में किसी भी तरह की कशमकश नहीं रहेगी।
फोन को रखें दूर
आज के समय में जहां मोबाइल फोन एक ज़रूरत बन गया है, वहीं एकाग्रता को खत्म करने में भी सबसे बड़ी भूमिका यही निभा रहा है। फोन में मौज़ूद तरह-तरह के एप्स स्टूडेंट्स को डिस्टर्ब करते रहते हैं। पढ़ते समय फोन को कुछ दूरी पर रखें और कोशिश करें कि आपका ध्यान उस पर न जाए। हालांकि ऐसा करना काफी मुश्किल हो सकता है पर कॉन्संट्रेशन बनाए रखने के लिए ऐसा करना बहुत ज़रूरी है।
सेट हो टाइमटेबल
किसी भी गोल को अचीव करने के लिए प्लैनिंग का रोल अहम होता है। इसके लिए एक टाइमटेबल तैयार करें। शुरूआत में उसे फॉलो करना आसान नहीं होगा पर कुछ समय बाद वह आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगा। एकाग्र हो कर पढऩे के लिए खुद को एक टाइमटेबल में बांधना बहुत आवश्यक है। इससे आप परेशान नहीं होंगे कि कब, क्या और कैसे पढ़ा जाए।
विचारों को भी दें समय
मन को एकाग्र करने के लिए स्टडी टाइम के साथ ही मी टाइम की भी अपनी अहमियत होती है। दिमाग में चल रही टेंशंस को शांत करने के लिए यह समय बेहद ज़रूरी है। इस दौरान पढ़ाई से ध्यान हटाकर अपनी हॉबीज़ के लिए समय निकालें। कुछ क्रिएटिव करने से आप रिफ्रेश फील करेंगे।
ब्रेक भी है ज़रूरी
पढ़ाई करते समय ब्रेक की भूमिका भी अहम होती है। 45 मिनट पढऩे के बाद 10 मिनट का ब्रेक ज़रूरी माना जाता है। इससे पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और आप बोर होने से भी बच जाएंगे। ब्रेक में वॉक या चैट कर सकते हैं।
नींद से न करें परहेज़
ज़्यादातर स्टूडेंट्स दिन भर की क्लासेज़ के बाद रात में ही सेल्फ स्टडी का टाइम निकाल पाते हैं। स्टूडेंट्स के अच्छे स्वास्थ्य के लिए 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत ज़रूरी माना जाता है।
इसे अनदेखा करने से बचना चाहिए।इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखने से पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनाने में मदद मिलेगी और आप निश्चिंत होकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रह सकेंगे।
आनिया श्रीवास्तव

chat bot
आपका साथी