उम्रदराज़ दिखाती है बीयर्ड?

हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार बीयर्ड रखने वाले पुरुष अपने क्लीन शेव लुक के मुकाबले 10 साल बड़े लगते हैं। इस बारे में डीडी ने दिल्ली के युवाओं से उनकी राय जानी।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2015 02:25 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2015 02:29 PM (IST)
उम्रदराज़  दिखाती है बीयर्ड?

हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार बीयर्ड रखने वाले पुरुष अपने क्लीन शेव लुक के मु$काबले 10 साल बड़े लगते हैं। इस बारे में डीडी ने दिल्ली के युवाओं से उनकी राय जानी।

कट पर करता है डिपेंड

मैं इस रिसर्च से सहमत हूं। यह बात बिलकुल सही है कि बीयर्ड रखने वाले लोगों की एज ज्य़ादा नज़र आती है। मेरे ख़्ायाल से यह उनके कटिंग स्टाइल पर भी डिपेंड करता है कि उन पर कैसा कट सूट कर रहा है। हर किसी का लुक एक जैसा नहीं होता न। उसे हमेशा परफेक्टली ट्रिम्ड रखना चाहिए।

लगते हैं मच्योर

मुझे ऐसा नहीं लगता। बीयर्ड रखने से तो लड़के मच्योर दिखते हैं, एजेड नहीं। क्लीन शेव्ड रहने वालों से ज्य़ादा स्मार्ट लुक होता है उनका। कह सकते हैं कि बीयर्ड से डूड लुक क्रिएट हो जाता है। दाढ़ी रखना भी ट्रेंड का ही हिस्सा है।

स्मार्टनेस बढ़ाती है

मुझे तो बीयर्ड रखने वाले लड़के बहुत ही स्मार्ट, हॉट और अट्रैक्टिव लगते हैं। मैं तो इस रिसर्च से बिलकुल भी सहमत नहीं हूं। मेरे हिसाब से तो लड़कों को डीसेंट सी बीयर्ड रखनी चाहिए, जो भी कट उनके फेस पर सूट करे। एंग्री यंग मैन के लुक के लिए भी दाढ़ी एक अच्छा ऑप्शन है। दाढ़ी से उम्र का ऐसा अंदाज़ा नहीं लग सकता।

शौ$क बीयर्ड का

मैं नहीं मानता कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। मुझे तो ख़्ाुद ही बीयर्ड रखने का बहुत शौ$क है। दिल्ली में ज्य़ादातर लड़के क्लीन शेव्ड रहते हैं, इसलिए मैं थोड़ा ऑड फील करता हूं। वैसे मुझ पर बीयर्ड सूट भी बहुत करती है। पर अगर कभी कोई टोकेगा, तो हो सकता है कि मैं भी रखना बंद कर दूं। पर मैं इस रिसर्च से इत्ते$फाक नहीं रखता।

आता है यंग लुक

मैं ऐसी रिसर्च से बिलकुल भी सहमत नहीं हूं। बीयर्ड से कोई उम्रदराज़ नहीं लग सकता है, बल्कि उससे लोग यंग ही दिखते हैं। बीयर्ड रखने से स्मार्टनेस भी बढ़ती है। ट्रिम्ड बीयर्ड रखने वाले बाबा नहीं, हैंडसम हंक लगते हैं। एक्टर्स तो आजकल चॉकलेटी लुक से ज्य़ादा बीयर्ड वाला लुक अपना रहे हैं। उन्हें देख कर ही यंगस्टर्स भी वही फॉलो कर रहे हैं और उन पर ये स्टाइल जंच भी रहा है।

दीपाली पोरवाल

chat bot
आपका साथी