भारतीय रेल के निजीकरण के विरोध पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस के रायसीना रोड स्थित मुख्यालय पर भारतीय रेलवे के निजीकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 07:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 07:15 PM (IST)
भारतीय रेल के निजीकरण के विरोध पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
भारतीय रेल के निजीकरण के विरोध पर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को युवा कांग्रेस के रायसीना रोड स्थित मुख्यालय पर भारतीय रेलवे के निजीकरण को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकताओं ने कपड़े उतारकर विरोध जताया व हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राष्ट्रीय सचिव अमरीश रंजन पांडेय ने बताया कि वर्ष 2014 में वर्तमान भाजपा की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में आई थी। इसके बाद से लगातार सरकार कई सरकारी सार्वजनिक उपक्रम और सरकार की अन्य संपत्ति का निजीकरण कर रही है। केंद्र सरकार लगातार भारतीय रेलवे के निजीकरण की ओर बढ़ रही है। इससे धीरे-धीरे रेलवे आम आदमी के लिए अप्रभावी हो जाएगा। रेल मंत्रालय ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से 150 से अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे महासचिव हरीश पवार के साथ कई अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी