योगमय हुआ यमुनापार, हम फिट तो इंडिया फिट का दिया नारा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को यमुनापार योगमय हो गया। पार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 08:44 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 08:44 PM (IST)
योगमय हुआ यमुनापार, हम फिट तो इंडिया फिट का दिया नारा
योगमय हुआ यमुनापार, हम फिट तो इंडिया फिट का दिया नारा

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बृहस्पतिवार को यमुनापार योगमय हो गया। पार्क, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, अस्पताल, पुलिस स्टेशन से लेकर गली-मुहल्लों तक में लोगों ने योग किया और योग के जरिए स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। छोटे-बड़े सभी मंचों से हम फिट तो इंडिया फिट का नारा दिया गया। योग कार्यक्रम में किसी ने अपने पूरे परिवार तो किसी ने दोस्तों के साथ हिस्सा लिया।

वेलकम झील में श्री गीता जयंती समारोह समिति और सांसद मनोज तिवारी द्वारा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय, ओएनजीसी, इंडियन ऑयल, ऊर्जा मंत्रालय के पावर ग्रिड व एनएचपीसी के सहयोग से योग महोत्सव मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन ¨सह राठौर ने कहा कि लोग पूछते हैं कि प्रधानमंत्री ने देश के लिए क्या किया। मेरा जवाब होता है कि उन्होंने बहुत बड़े-बड़े काम किए, लेकिन सबसे अहम काम प्रत्येक देशवासी को स्वस्थ रखने का किया। हम फिट तो इंडिया फिट का नारा देने वाले राठौड़ ने मंच से भी यह नारा दिया और नियमित योग करने की अपील की।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग का जो बिगुल बजाया, वह 177 देशों तक पहुंच गया है। देश के योगाचार्य विभिन्न देशों में योग का पाठ पढ़ा रहे हैं, जिससे भारत विश्व गुरु बन गया है। मंच पर विधायक जगदीश प्रधान, पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त आरके मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय महावर और कैलाश जैन ने भी योगाचार्य मीनल पाठक के साथ योग किया। इसके अलावा स्थायी समिति के चेयरमैन सत्यपाल ¨सह, जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, समिति के प्रधान राजकुमार भाटी, डॉ. यूके चैधरी, आनंद त्रिवेदी सहित कई पार्षद, पूर्व विधायक भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग भी भागीदार बने।

यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में दिखी मजहबी एकता

विवेक विहार स्थित यमुना स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स में आयुष मंत्रालय, डीडीए व विवेकानंद योग आश्रम ने संयुक्त रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस, डीडीए के बड़े अधिकारियों व नेताओं ने भी योग किया और मंच पर मजहबी एकता भी देखने को मिली। योग से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अपराध मुक्त राजधानी बनाने व देशभक्ति की अपील की गई। इसके बाद योगाचार्य आचार्य विक्रमादित्य ने योग करवाते हुए कौन सा आसन किस बीमारी को दूर कर सकता है, इसके बारे में बताया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण की सुविधा भी थी। लोगों ने पहले प्रधानमंत्री का संबोधन सुना, फिर योग कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू हुई। कार्यक्रम में महापौर बिपिन बिहारी सिंह, पूर्व महापौर नीमा भगत, पार्षद दीपक मल्होत्रा, भावना मलिक, हिमांशी पांडेय, पूर्व पार्षद डॉ. वीके मोंगा, दिल्ली हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन परवेज मियां, शाहदरा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

मैट और टी-शर्ट नि:शुल्क बांटीं

यमुना स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में योग करने के लिए लोगों को नि:शुल्क मैट और टी-शर्ट दी गई, लेकिन योग शुरू होने से पहले ही कुछ लोग मैट-टीशर्ट लेकर जाने लगे। व्यवस्था के लिए खड़े स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों को ऐसा करने से रोककर योग में शामिल करवाया। हालांकि, टी-शर्ट नहीं मिलने से कुछ लोग नाराज भी दिखे।

---

बही देशभक्ति की बयार

योग दिवस पर लोगों में देशभक्ति भी देखने को मिली। लोग अपने साथ तिरंगा झंडा लेकर गए कार्यक्रम में पहुंचे थे। लोगों ने कहा कि तिरंगा और योग अपने देश की पहचान है। हमें दोनों पर नाज है।

.......

गांधी नगर में सांसद महेश गिरी के साथ किया योग

गांधी नगर पुस्ता रोड पर आरडब्ल्यूए गांधी नगर व गांधी नगर विकास परिषद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। यहां सांसद महेश गिरी, पार्षद रोमेश गुप्ता, जोन चेयरमैन कंचन महेश्वरी, पार्षद गुंजन गुप्ता, परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने आम लोगों के साथ योग किया।

chat bot
आपका साथी