यमुना में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक बाल-बाल बचा

हादसा - नहाने के लिए गए थे तीनों दोस्त, चले गए गहराई में - रस्सी के सहारे बचाने की कोश्ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 11:59 PM (IST)
यमुना में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक बाल-बाल बचा
यमुना में डूबने से दो छात्रों की मौत, एक बाल-बाल बचा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : बुराड़ी के जगतपुर श्यामघाट पर सोमवार को यमुना में नहाने गए दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई। वहीं तीसरा छात्र बाल-बाल बचा। घटना के दौरान कुछ युवकों ने रस्सी के सहारे नदी में डूब रहे छात्रों को बचाने का भी प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों की टीम ने आधे घंटे के प्रयास से शवों को बाहर निकाला। मरने वाले छात्रों की पहचान एकता एंक्लेव निवासी विकास (18) और जीतेंद्र (18) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों के घरों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तीसरे पहर करीब पौने चार बजे की है। तीन दोस्त विकास, जीतेंद्र और सुंदरम यमुना में नहाने के लिए जगतपुर श्यामघाट पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान विकास और जीतेंद्र गहरे पानी में चले जाने से डूब गए जबकि सुंदरम पीछे था जिससे वह बच सका। घटना के समय वहां अन्य युवक भी नहा रहे थे। उन्होंने सुंदरम के साथ मिलकर डूब रहे छात्रों को रस्सी के सहारे बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वे असफल रहे। बाद में घटना की जानकारी गोताखोरों को दो गई।

बोट इंचार्ज हरीश की देखरेख में पहुंचे पाच गोताखोरो ने आधे घटे के बाद विकास और जीतेंद्र के शवों को नदी से बाहर निकाला। जीतेंद्र ने इसी वर्ष 12वीं पास की थी जबकि विकास इसी कक्षा में फेल हो गया था। वहीं, कौशिक एंक्लेव निवासी सुंदरम 10वीं पास करने के बाद 11वीं में दाखिला लेने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, बुराड़ी से लगे यमुना का किनारा काफी खतरनाक है। सतह समतल नहीं होने के कारण अचानक लोग कम पानी से गहरे पानी में चले जाते हैं। ज्यादातर को इसकी जानकारी नहीं होती जिसके कारण अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी