उफनाई यमुना, दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार

पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चार दिन पहले ही हथिनीकुंड बैराज पर 80 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया था। ताजा खबर के मुताबिक, यमुना का पानी 204 मीटर की चेतावनी के निशान के काफी करीब पहुंच गया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2015 09:51 AM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2015 10:48 AM (IST)
उफनाई यमुना, दिल्ली में बाढ़ का खतरा बरकरार

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चार दिन पहले ही हथिनीकुंड बैराज पर 80 हजार क्यूसिक पानी दर्ज किया गया था। ताजा खबर के मुताबिक, यमुना का पानी 204 मीटर की चेतावनी के निशान के काफी करीब पहुंच गया है।

आज सुबह यमुना का पानी खतरे के निशान के बेहद करीब 203.84 है। ऐसे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में बाढ़ के खतरे को भांपते हुए दिल्ली सरकार भी हरकत में आ गई है और निचले इलाके में रह रहे लोगों से बाहर निकलने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।

हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी
दो दिन पहले ही हरियाणा प्रदेश के यमुनानगर जिले में स्थित हथिनीकुंड बांध से 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो धीरे-धीरे दिल्ली पहुंचने लगा है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान का स्तर 204.83 मीटर है।

दिल्ली में यमुना के किनारे पर रहने वाले गांवों को बाढ़ के खतरे को भांपते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर यमुना 70 हजार क्यूसिक पर खतरे के निशान पर पहुंच जाती है, तो दिल्ली में 72 घंटे के बाद यमुना के किनारे पर निचले इलाकों में पानी का असर देखने को मिल सकता है।

chat bot
आपका साथी