यादव सिंह को हर कांट्रैक्ट में 100 रुपये पर मिलता था 10 पैसा कमीशन!

टेंडर को लेकर 100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार यादव सिंह पर आरोप है कि नवंबर 2014 में यादव सिंह ने महज 8 दिनों में करीब 954 करोड़ के 1280 कांट्रेक्ट पर साइन किए थे। सूत्रों की माने तो हर कांट्रैक्ट में उसको 100 रुपये पर 10 पैसा बतौर

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 02:42 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 07:55 PM (IST)
यादव सिंह को हर कांट्रैक्ट में 100 रुपये पर मिलता था 10 पैसा कमीशन!

नई दिल्ली। करोड़ों के भ्रष्टाचार में गिरफ्तार नोएडा प्राधिकरण के निलंबित इंजीनियर यादव सिंह पर कमीशन लेने का आरोप है। यादव सिंह पर आरोप है कि नवंबर, 2014 में यादव सिंह ने महज 8 दिनों में करीब 954 करोड़ के 1280 कांट्रैक्ट पर साइन किए थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआइ) ने पिछले सप्ताह बुधवार को टेंडर में 100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में यादव सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके अगले दिन बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई ने उसकी 14 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड मंजूर की।

1000 करोड़ की संपत्ति
बसपा के साथ सपा सरकार में भी चहेते यादव सिंह का नाम सबसे पहले नवंबर 2014 में सुर्खियों में आया। तब टेंडर घोटाले को लेकर उनके अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे पड़े थे। छापे में यादव सिंह के घर में 2 किलो सोना और आडी कार के अलावा 10 करोड़ रुपये कैश मिला था।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार यादव सिंह के पास करीब 1000 करोड़ की संपत्ति है। आरोप है कि उनकी 40 कंपनियों में हिस्सेदारी है।

यह है आरोप

टेंडर को लेकर 100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार यादव सिंह पर आरोप है कि नवंबर 2014 में यादव सिंह ने महज 8 दिनों में करीब 954 करोड़ के 1280 कांट्रेक्ट पर साइन किए थे। सूत्रों की माने तो हर कांट्रेक्ट में उसको 100 रुपये पर 10 पैसा बतौर कमीशन मिलता था।

chat bot
आपका साथी