केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अस्पताल में भर्ती, वहीं किया फाइलों पर दस्तखत

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का इलाज गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। प्राइवेट वार्ड में दाखिल केंद्रीय मंत्री मंत्रालय के जरूरी दस्तावेजों पर यही से हस्ताक्षर कर रही हैं।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2015 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2015 05:47 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अस्पताल में भर्ती, वहीं किया फाइलों पर दस्तखत

गुड़गांव। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का इलाज गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है। प्राइवेट वार्ड में दाखिल केंद्रीय मंत्री मंत्रालय के जरूरी दस्तावेजों पर यही से हस्ताक्षर कर रही हैं।

मंगलवार सुबह मंत्रालय की ओर से अधिकारी कुछ जरूरी फाइल लेकर अस्पताल पहुंचे और मंत्री के हस्ताक्षर कराए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला डॉक्टरों की टीम आज रात आठ बजे परिजनों से बात करने के बाद लेगी।

बता दें कि स्मृति ईरानी को गत मंगलवार त्वचा में परेशानी की वजह से अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसके बाद उनकी माइनर सर्जरी की गई। उनका इलाज प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. राकेश खजांची की देखरेख में चल रहा है।

ये भी पढ़े : मेदांता में हुई स्मृति ईरानी की सर्जरी

chat bot
आपका साथी