कोरोना की कमर कल से तोड़ेंगे दो बड़े अभियान

केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर दिल्ली में शनिवार से दो बड़े अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इसमें एक सिरोलॉजिकल सर्वे है जिसमें 20 हजार लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 12:30 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 12:30 AM (IST)
कोरोना की कमर कल से तोड़ेंगे दो बड़े अभियान
कोरोना की कमर कल से तोड़ेंगे दो बड़े अभियान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर दिल्ली में शनिवार से दो बड़े अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इसमें एक सिरोलॉजिकल सर्वे है, जिसमें 20 हजार लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। वहीं दूसरा थर्मल स्क्रीनिंग अभियान है, जिसमें हर घर में स्वास्थ्य कर्मी जाएंगे। ताकि, कोरोना के मरीजों की पहचान की जा सके। डॉ विनोद पाल की समिति सिरोलॉजिकल सर्वे और घर-घर स्क्रीनिंग का सुझाव दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर इस पर अंतिम मुहर लगाई थी।

दिल्ली में सिरोलॉजिकल सर्वे 27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। यह सर्वे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की मदद से किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा होगी और सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि शनिवार से सर्वे शुरू कराने में किसी तरह की अड़चन न आने पाए। इसमें दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों से हर आयु वर्ग के लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य संक्रमण के फैलाव का पता लगाकर उसके अनुरूप रणनीति बनाना है। इसके लिए एनसीडीसी ने सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। वहीं दिल्ली सरकार ने भी सभी जिला अधिकारियों को सर्वे करने के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के बाद आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

शनिवार से ही दिल्ली के प्रत्येक घर में स्क्रीनिंग की जाएगी। यह अभियान 6 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए थर्मल स्कैनर की मदद ली जाएगी। इसके अलावा शुक्रवार को कंटेनमेंट जोन की समीक्षा करने के साथ ही इन क्षेत्रों का परिसीमन भी किया जाएगा। कंटेनमेट जोन में हर घर में स्क्रीनिंग की जा रही है, जो 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी