लूटने और फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

हथियार के बल पर लूटपाट व फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान खजूरी खास के राजीव नगर निवासी अब्बास और गाजियाबाद के लोनी क्षेत्रके प्रेम नगर निवासी वसीम के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 07:25 PM (IST)
लूटने और फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
लूटने और फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : हथियार के बल पर लूटपाट व फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान खजूरी खास के राजीव नगर निवासी अब्बास और गाजियाबाद के लोनी क्षेत्रके प्रेम नगर निवासी वसीम के रूप में हुई है।

डीसीपी राकेश पवेरिया ने बताया कि 7 जुलाई को क्राइम ब्रांच नंद नगरी की टीम को सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश अब्बास और वसीम लोनी से गगन सिनेमा की ओर आएंगे। यह बदमाश बंदूक के बल पर लोग को लूटते हैं। दोनों जीटीबी एंक्लेव थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में भी वांछित हैं। क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर अब्बास और वसीम को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों अनपढ़ और बेरोजगार हैं। ये दोनों आदिल, अजीम, सद्दाम, सोहेल, दानिश आदि बदमाशों के संपर्क में आए और एक गिरोह बना लिया। बदमाशों ने बंदूक के बल पर लोग को लूटना शुरू कर दिया। जब आदिल, सद्दाम, सोहेल और दानिश आदि को पुलिस ने एक लूट के मामले में पकड़ लिया, तो यह दोनों बदमाशों ने अजीम के साथ मिलकर चोरी करनी शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी