खेल व योग पर महत्व दें विद्यार्थी : जीसी त्रिपाठी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jan 2018 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jan 2018 11:41 PM (IST)
खेल व योग पर महत्व दें विद्यार्थी : जीसी त्रिपाठी
खेल व योग पर महत्व दें विद्यार्थी : जीसी त्रिपाठी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध अरविंदो कॉलेज का वार्षिक खेल उत्सव आयोजित किया गया। खेल उत्सव का उद्घाटन जेएनयू के कुलसचिव डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ. जीसी त्रिपाठी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार व डीयू विद्वत परिषद के सदस्य प्रो. हंसराज सुमन उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. जीसी त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को खेल व योग पर महत्व देने की सलाह दी।

खेल उत्सव में शामिल हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि खेलों का उद्देश्य व्यक्ति का चरित्र निर्माण करना है। खेल को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी खेलों के महत्व से अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि हमें आज खेल और योग को महत्व देना चाहिए क्योंकि बिना स्वस्थ शरीर के व्यक्ति का विकास संभव नहीं हो सकता है। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि मानसिक और शारीरिक दोनों के संतुलन से ही युवाओं में अच्छे चरित्र का निर्माण होता है। बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र के लिए मजबूत दिमाग और मजबूत शरीर का होना आवश्यक है।

वहीं, प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि आज हमारे देश को दृढ़ इच्छाशक्ति वाले युवाओं की सख्त जरूरत है और यह तभी संभव हो सकता है जब युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में खेलों के प्रति प्रोत्साहित व जागरूक किया जाए।

chat bot
आपका साथी