बच्चों की शिक्षा के लिए नई पहल कर रहा निगम : महापौर

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से अंबेडकर स्टेडियम में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 07:36 PM (IST)
बच्चों की शिक्षा के लिए नई पहल कर रहा निगम : महापौर
बच्चों की शिक्षा के लिए नई पहल कर रहा निगम : महापौर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से अंबेडकर स्टेडियम में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निगम के स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर महापौर नरेंद्र चावला ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को देश की बौद्धिक संपदा करार दिया। उन्होंने कहा कि दक्षिणी निगम के स्कूलों में बच्चों का समग्र विकास हो रहा है, यहा चरित्र निर्माण और नवाचार के माध्यम से बच्चों की सोच का दायरा विकसित किया जा रहा है। स्कूलों में नवाचार के बल से बच्चों को देश की बौद्धिक संपदा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी नगर निगम बच्चों की शिक्षा के लिए नई पहल कर उनके लिए सीखने की प्रक्रिया को आसान और रोचक बना रहा है।

महापौर ने कहा कि भारत की बेटियों ने खेल समेत कई अन्य क्षेत्रों में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों की छात्राएं भी दिल्ली और देश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बाल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को दक्षिणी निगम के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की। शिक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. नंदिनी शर्मा ने कहा कि अब लोग प्राइवेट के बजाय नगर निगम के स्कूल को पसंद कर रहे हैं। बच्चों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से अवगत कराने को जल्द ही बाल संसद का आयोजन किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि विभाग इंतजाम कर रहा है, जिससे स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये अभिभावक अपने मोबाइल पर स्कूल में उपस्थित बच्चों की गतिविधिया देख सकेंगे। बच्चों को अन्य राज्यों की संस्कृति और जीवनशैली से रूबरू कराने के लिये उन्हें भारत भ्रमण पर ले जाने का कार्यक्रम है। डॉ. शर्मा ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान करने के लिए वार्षिक शिक्षक रतन पुरस्कार शुरू किया जा रहा है, जो एक शिक्षक और एक प्रिंसिपल को दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी