सोमनाथ भारती ने पत्नी से सुलझाया विवाद

- पूर्व कानून मंत्री व आप विधायक सोमनाथ भारती ने हाई कोर्ट में दी जानकारी जागरण संवाददा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 08:57 PM (IST)
सोमनाथ भारती ने पत्नी से सुलझाया विवाद
सोमनाथ भारती ने पत्नी से सुलझाया विवाद

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने अपनी पत्नी से चल रहा विवाद मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से सुलझा लिया है। बृहस्पतिवार को सोमनाथ भारती ने यह जानकारी वकील के माध्यम से हाई कोर्ट को देते हुए उनके खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को रद करने की मांग की। इस पर न्यायमूर्ति आरके गौबा ने निचली अदालत में चल रही प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए मामले को सुनवाई के लिए 7 मार्च 2019 को सूचीबद्ध किया।

हाई कोर्ट में सोमनाथ भारती ने पत्नी लिपिका मित्रा द्वारा उनके खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास, उत्पीड़न धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, महिला की सहमति के बिना गर्भपात जैसे आपराधिक मामले को रद करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन ने अदालत से कहा कि आप नेता व उनकी पत्नी ने मध्यस्थता में भाग लिया था और वहा उन्होंने अपना विवाद सुलझा लिया है। दयान कृष्णन ने अदालत को बताया कि याची अब अपने बच्चों के साथ शांतिपूर्वक रहना चाहते हैं। इस पर पीठ ने कोर्ट में मौजूद सोमनाथ व उनकी पत्नी से पूछा कि क्या दोनों साथ रह रहे हैं तो दोनों ने हां में जवाब दिया। इस पर पीठ ने कहा कि कुछ समय का इंतजार करिए। सबसे पहले याची की पत्नी व बच्चों को मानसिक रूप से स्थिर होने दीजिए।

बता दें कि पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती का पत्नी लिपिका के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा है। इसकी सुनवाई निचली अदालत में भी चल रही है और सोमनाथ इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी