ऐच्छिक होने के बावजूद बिल में सेवा शुल्क वसूल रहे रेस्तरां

ऐच्छिक होने के बावजूद दिल्ली के कई रेस्तरां व बार ग्राहकों से सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) वसूल रहे हैं। तीन सालों बाद भी इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बन जा रही है। वर्ष 2017 में उपभोक्ता मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि सेवा शुल्क ऐच्छिक है और इसके लिए रेस्तरां व बार संचालक उपभोक्ताओं पर दबाव नहीं बना सकते हैं बावजूद इसके 10 फीसद तक की वसूली अनिवार्य वसूली जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 08:02 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 08:02 PM (IST)
ऐच्छिक होने के बावजूद बिल 
में सेवा शुल्क वसूल रहे रेस्तरां
ऐच्छिक होने के बावजूद बिल में सेवा शुल्क वसूल रहे रेस्तरां

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : ऐच्छिक होने के बावजूद दिल्ली के कई रेस्तरां व बार ग्राहकों से सेवा शुल्क (सर्विस चार्ज) वसूल रहे हैं। तीन वर्ष बाद भी इसे लेकर अक्सर विवाद की स्थिति बन जा रही है। वर्ष 2017 में उपभोक्ता मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि सेवा शुल्क ऐच्छिक है और इसके लिए रेस्तरां व बार संचालक उपभोक्ताओं पर दबाव नहीं बना सकते हैं, बावजूद इसके 10 फीसद तक की अनिवार्य वसूली जारी है।

एक उपभोक्ता अनुराग जैन ने बताया कि गत दिन पहले दोस्तों के साथ वह कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्तरां में गए थे, जहां उनसे 10 फीसद सेवा शुल्क वसूला गया, जो बिल में जोड़कर आया था। इस संबंध में उन्होंने जब काउंटर पर बात की तो कहा गया कि उन्हें इसे लेकर आर्डर देते समय ही बताना चाहिए था। अब बिल में जुड़ गया है इसलिए वापस नहीं होगा। यह अकेला मामला नहीं है।

कनॉट प्लेस के साथ ही करोलबाग, पहाड़गंज, साउथ एक्स समेत दिल्ली के अन्य इलाकों में स्थिति कई रेस्तरां व बार में उपभोक्ताओं को इस तरह की स्थिति से फिर से गुजरना पड़ रहा है। जहां, लॉकडाउन व अनलॉक के दौर में कई माह की बंदी के बाद मध्य अगस्त से रेस्तरां व बार में खाना व शराब परोसने की अनुमति के साथ चहल-पहल बढ़ी है। उपभोक्ता कोरोना से बचाव के इंतजामों के बीच व्यंजनों का लुफ्त उठाना शुरू किया है। वैसे, बिक्री अभी ज्यादा नहीं है। रेस्तरां संचालकों के मुताबिक यह मुश्किल से 25 से 30 फीसद ही है। हालांकि, जो आ रहे हैं उनमें से कई से सेवा शुल्क को लेकर विवाद की स्थिति बन जा रही है।

नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआइ) दिल्ली के अध्यक्ष संतोष जिदल इस वसूली को गलत बताते हुए कहते हैं कि सेवा शुल्क ऐच्छिक है और इसके बारे में होटल व रेस्तरां को ग्राहकों को बताकर ही लिया जाना चाहिए। इस संबंध में एनआरएआइ द्वारा रेस्तरां संचालकों को नियमित तौर पर जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी