शौच करने गई महिला का लूटपाट के बाद यौन शोषण

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: रोहिणी जिले के शाहबाद डेरी इलाके में शौच के लिए गई म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 11:09 PM (IST)
शौच करने गई महिला का लूटपाट के बाद यौन शोषण
शौच करने गई महिला का लूटपाट के बाद यौन शोषण

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: रोहिणी जिले के शाहबाद डेरी इलाके में शौच के लिए गई महिला के साथ चाकू के बल पर लूटपाट के बाद यौन शोषण का करने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान घायल महिला को रोहिणी के अंबेडकर अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जंाच कर रही है। पीड़ित के बताए गए हुलिया के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय पीड़ित परिवार समेत शाहबाद डेरी के पंसाली गांव में रहती है। महिला का पति मजदूरी करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर के पास के जंगल में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर तीन बदमाश आ गए। वे महिला को चाकू की नोंक पर बीच जंगल में लेकर गए और सोने की चेन आदि लूट लिए। लूटपाट के दौरान उन्होंने पीड़ित का यौन शोषण भी किया।

वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। वह बीते पांच सालों से इस इलाके में रह रही है।

chat bot
आपका साथी