मंडावली के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति

जागरण संवाददाता,पूर्वी दिल्ली : मंडावली ए ब्लॉक के घरों में दिल्ली जल बोर्ड का दूषित पानी आ र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 07:52 PM (IST)
मंडावली के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति
मंडावली के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति

जागरण संवाददाता,पूर्वी दिल्ली : मंडावली ए ब्लॉक के घरों में दिल्ली जल बोर्ड का दूषित पानी आ रहा है। इन दिनों ऐसा पानी आ रहा है कि इसका उपयोग घरेलू कामकाज में भी नहीं किया जा सकता है। करीब एक महीने से यह हाल बना है। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि से लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों तक से लिखित शिकायत की, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। आर्थिक रूप से मजबूत लोग तो बाजार से खरीदकर पानी पी रहे हैं, लेकिन बाकी लोगों को मजबूरी में यही दूषित पानी पीना पड़ रहा है और इसे पीकर लोग बीमार भी हो रहे हैं। हमने इस संबंध में जल बोर्ड के अधिकारियों से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

........

दिल्ली सरकार हमेशा झूठे वादे करती रहती है। सत्ता में आने के लिए लोगों के घरों में मुफ्त व स्वच्छ पानी की आपूर्ति का वादा किया था, लेकिन मुफ्त पानी की हकीकत सबके सामने है। लोगों को मजबूरन बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।

सीमा कुमारी, स्थानीय निवासी

...

लगभग एक महीने से गंदा पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा आता है कि उससे नहाना भी मुश्किल हो जाता है। बाल्टी में पानी रखकर ऊपर से छाने हुए पानी का हर कामकाज के लिए इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

ममता मिश्रा, स्थानीय निवासी

...

-

वर्जन

यह समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर क्षेत्रवासी मुझे क्षेत्र की समस्या से अवगत कराएंगे तो जिस विभाग से जुड़ी समस्या है, उस विभाग से बात कर हल निकाला जा सकता है। मैं संबंधित विभाग से भी इस बाबत बात करूंगा।

गो¨वद अग्रवाल, स्थानीय पार्षद

chat bot
आपका साथी