द्वारका में लहराया 121 फुट ऊंचा तिरंगा

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : द्वारका सेक्टर-4 स्थित आशीर्वाद चौक पर 121 फुट ऊंचा तिरंगा लह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 06:50 PM (IST)
द्वारका में लहराया 121 फुट ऊंचा तिरंगा
द्वारका में लहराया 121 फुट ऊंचा तिरंगा

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली :

द्वारका सेक्टर-4 स्थित आशीर्वाद चौक पर 121 फुट ऊंचा तिरंगा लहराकर राष्ट्र प्रेम का इजहार किया गया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन उपस्थित थे। इलाके के कई नेता व कांग्रेसी कार्यकर्ता भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन मनोज गुप्ता रवि व ज्योति गुप्ता ने किया था।

अजय माकन ने कहा कि आसमान में लहराता यह तिरंगा हम सभी को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्य व निष्ठा की हमेशा याद दिलाता रहेगा। एक भारतीय होने के नाते आज के इस पल पर हमें गर्व है। पूर्व विधायक सुमेश शौकीन ने कहा कि जैसे ही लहराते हुए तिरंगे पर नजर जाती है हम सभी के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हो जाती है। ऐसे में यह कार्य सराहनीय है। मनोज गुप्ता रवि ने कहा कि दिल में जज्बात और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना हर समय होनी चाहिए। मुझे खुशी है इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस मौके पर विनय मिश्रा, ओमदत्त यादव व सिसली कोडियान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी