शाहदरा उत्तरी जोन के कार्यालय में 19 पूर्व चेयरमैन के लगाए गए फोटो

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन केके अग्रवाल ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। भाजपा से जोन चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने कार्यालय में कांग्रेस से लेकर अन्य पार्टियों से जोन चेयरमैन रहने वाले नेताओं की फोटो लगवाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 10:24 PM (IST)
शाहदरा उत्तरी जोन के कार्यालय में 19 पूर्व चेयरमैन के लगाए गए फोटो
शाहदरा उत्तरी जोन के कार्यालय में 19 पूर्व चेयरमैन के लगाए गए फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन केके अग्रवाल ने एक नई परंपरा की शुरुआत की है। भाजपा से जोन चेयरमैन रहते हुए उन्होंने अपने कार्यालय में कांग्रेस से लेकर अन्य पार्टियों से जोन चेयरमैन रहने वाले नेताओं की फोटो लगवाई है। ऐसा करके उन्होंने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया।

बृहस्पतिवार को जोन कार्यालय में केके अग्रवाल ने पूर्व चेयरमैन का सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें 19 पूर्व जोन चेयरमैन को सम्मानित करने के साथ ही जोन उपायुक्त रनेन कुमार, सुनील त्रिपाठी, शरद चंदन व अन्य अधिकारियों को भी उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से घोंडा के विधायक अजय महावर व करावल नगर विधायक मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद व मोहन गोयल रहे। केके अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने उन्होंने कभी टाउन हॉल में जाकर देखा था कि सभी पूर्व महापौर के चित्र लगे हुए, उसी से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने अपने जोन कार्यालय में सभी 19 पूर्व चेयरमैन के चित्र लगवाएं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास मंत्र को लेकर काम कर रही है, वह भाजपा के सिपाही हैं। उन्होंने सभी पूर्व चेयरमैन ने अपील की वह समय समय पर कार्यालय में आएं जनता की सेवा के कार्य उन्हें बताएं ताकि वह जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाते रहे। विधायक अजय महावर ने कहा कि केके अग्रवाल ने जोन के ऐसे चेयरमैन हैं, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह कार्य किया है। विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व चेयरमैन की फोटो अपने कार्यालय में लगवाना बहुत बड़ी महानता की बात है। उनका यह कार्य भविष्य में ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज होगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन

चौधरी सुग्रीव सिंह, जगदीश प्रधान, अजीत चौधरी, रजिया सुल्ताना, अनिल वशिष्ठ, ईश्वर सिंह बागरी, अवधेश सिंह, संजय कौशिक, प्रमोद गुप्ता, प्रवेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी