फूलन देवी हत्याकांड: सजा काट रहे शेर सिंह राणा को 7 दिन की जमानत

पूर्व सांसद फूलन देवी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे शेर सिंह राणा को दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत दी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 10 May 2016 01:49 PM (IST) Updated:Wed, 11 May 2016 08:02 AM (IST)
फूलन देवी हत्याकांड: सजा काट रहे शेर सिंह राणा को 7 दिन की जमानत

नई दिल्ली। चंबल की बीहड़ों को त्यागकर राजनीति में उतरीं पूर्व सांसद फूलन देवी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे शेर सिंह राणा को दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 दिन की अंतरिम जमानत दी है।

फूलनदेवी हत्याकांड में शेर सिंह राणा को उम्रकैद

फूलन देवी की 2001 में सनसनीखेज हत्या के मामले में एकमात्र दोषी शेर सिंह राणा को दिल्ली की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सांसद 37वर्षीय फूलन को 25 जुलाई, 2001 को यहां उनके अशोक रोड स्थित आवास के सामने तीन नकाबपोश बंदूकधारियों ने नजदीक से गोली मार दी थी। इस घटना के वक्त फूलन देवी लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद दोपहर के भोजन के लिए घर लौट रहीं थीं।

chat bot
आपका साथी