दिल्ली के हाईसिक्योरिटी जोन में नील गाय ने मचाया आतंक

दिल्ली के हाई सिक्युरिटी जोन इलाके विजय चौक के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के पखवाड़े भर बाद आज सुबह यहां पर नील गाय देखा गया।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 26 May 2016 08:50 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 11:49 AM (IST)
दिल्ली के हाईसिक्योरिटी जोन में नील गाय ने मचाया आतंक

नई दिल्ली। दिल्ली के हाई सिक्युरिटी जोन इलाके विजय चौक के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने के पखवाड़े भर बाद आज सुबह यहां पर नील गाय को देखा गया। जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाया गया।

वन विभाग विजय चौक पहुंचकर नील गाय को काबू करने के प्रयास में जुट गई है। दिल्ली के हाईसिक्योरिट जोन में नील गाय के घुसने की सूचना से इलाके के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, नील गाय ने PCR वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि नील गाय को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी