काश! पुलिस सुन लेती विनती

जासं, दक्षिणी दिल्ली : अनिल की पत्नी लवली ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से विनती की थी कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Aug 2017 10:44 PM (IST) Updated:Tue, 22 Aug 2017 10:44 PM (IST)
काश! पुलिस सुन लेती विनती
काश! पुलिस सुन लेती विनती

जासं, दक्षिणी दिल्ली : अनिल की पत्नी लवली ने बताया कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से विनती की थी कि हत्यारोपी विशाल और उनके पति अनिल को रूम में साथ न रखा जाए, क्योंकि विशाल अनिल की हत्या कर देगा। वह झगड़े के दौरान हत्या करने की बात कह रहा था। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों को एक ही रूम में रखा।

लवली ने आरोप लगाया है कि विशाल के एक रिश्तेदार ने धमकी दी थी कि पुलिस इस मामले में उसकी नहीं सुनेगी। वह जो चाहेगा वही होगा। इसी बीच पुलिस थाने के अंदर लड़ाई-झगड़े की बात कहकर खून से लथपथ अनिल को पीसीआर वैन से साथ ले गई। विशाल के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। लवली का कहना है कि जब दोनों में लड़ाई हुई थी, तो विशाल के शरीर पर चोट के निशान क्यों नहीं हैं। इस पूरे मामले में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है। जन्मदिन की पार्टी में अनिल खाना नहीं खा सके थे। उन्होंने किसी से फोन मांग कर थाने में खाना लाने को कहा था। वह खाना मंगवाने का इंतजाम कर ही रही थीं कि अनिल की हत्या कर दी गई।

chat bot
आपका साथी