अमेरिकियों को एक दशक से योग सिखा रहीं सबा हैदर, पढ़िए कैसे मिली विदेश में सफलता

सबा हैदर भारत की बेटी अमेरिका में योग के प्रति लोगों को जागरूक कर लोगों को शिक्षित कर रही हैं। इसके लिए उन्‍हें कई सम्‍मान मिल चुका है।

By Edited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 09:20 PM (IST)
अमेरिकियों को एक दशक से योग सिखा रहीं सबा हैदर, पढ़िए कैसे मिली विदेश में सफलता
अमेरिकियों को एक दशक से योग सिखा रहीं सबा हैदर, पढ़िए कैसे मिली विदेश में सफलता

गाजियाबाद [शाहनवाज अली]। गाजियाबाद की सबा हैदर अमेरिका में योग के प्रति लोगों को पिछले एक दशक से अधिक समय से न सिर्फ जागरूक करने में जुटी हैं, बल्कि योग शिक्षा देने के साथ ही योग शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कर रही हैं। कई शिष्या सीखने के बाद अमेरिका के कई शहरों में योग सिखा रही हैं। देश के मान के साथ ही अमेरिका में योग का दायरा भी बढ़ रहा है। शहर के जागृति विहार निवासी सैयद अली हैदर की बेटी सबा हैदर ने राम चमेली चड्ढा कॉलेज से बीएससी में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमएससी वन्य जीव विज्ञान में डिग्री हासिल की।

पति ने दिया साथ
इसके अलावा वन्य जीव पर रिसर्च के साथ योग को अपनाने के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करना शुरू किया। वर्ष 2005 में उनकी शादी अमेरिका में कंप्यूटर इंजीनियर अली काजमी के साथ हुई और वह अमेरिका के शिकागो शहर चली गईं। यहां उन्होंने खाली वक्त में कुछ करने की ठानी। रोजाना योग करने की आदत ने ध्यान योग की ओर ही खींचा और अमेरिकी महिलाओं को योग के प्रति ही जागरूक करने का मन बना लिया। इस बारे में उन्होंने अली काजमी से बात की, जिन्होंने इसके लिए न सिर्फ सबा का हौसला बढ़ाया, बल्कि इजाजत देने के साथ प्रोत्साहित भी किया।

शुरुआती परेशानी के बाद मिली सफलता
शुरुआती वक्त में उन्हें अमेरिकी महिलाओं को योग की खूबियां गिनाकर मनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लेकर अपना प्रयास जारी रखा। आखिरकार तीन महिलाओं को सप्ताह में योग सिखाने की क्लास शुरू की। कुछ समय बाद यह संख्या बढ़ने लगी। कुछ महिलाओं ने योग टीचर बनने के लिए योग सीखने लगीं। एक क्लास में सबा अब 100 अमेरिकी महिलाओं को योग सीखा रही हैं।

धीरे-धीरे लोगों ने जताया भरोसा
इनमें योग ट्रेनर का प्रशिक्षण लेने वाली 10 से 12 महिलाएं भी शामिल हैं। उनका प्रयास है कि क्लास के जरिए वह योग की मूल भावना को बढ़ावा दें। योग व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है। उनका दस वर्षीय बेटा अजीम अली भी योग में दक्ष है और वह भी योग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के साथ ही नियमित रूप से बच्चों और बड़ों को क्लास देने लगा है। सबा कई वर्षों से शिकागो में हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सह आयोजक के रूप में योग को अमरीका की आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा कर रही हैं। आगामी 12 जनवरी को शिकागो में होने वाले 156वें स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम व्यू शिकागों में शिवानंद योग की क्लास देंगी।

योग गुरु रामदेव कर चुके सराहना
अमेरिका के शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 150वीं जन्म दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय योग गुरु रामदेव ने जब सबा हैदर से मिले तो काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिला और योग प्रशिक्षक कमाल की बात है। साथ ही उन्होंने योग के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए प्रोत्साहित भी किया था।

खासियत सह आयोजक ऑफ इंटरनेशनल योगा डे इन शिकागो सक्रिय सदस्य द हिंदू टेंपल ऑफ ग्रेटर शिकागो विवेकानंद इंटरनेशनल ईस्ट वेस्ट योगा कांफ्रेंस शिकागो में प्रतिभाग सह संस्थापक आरान्या योग भारतीय नृत्य एवं योगा शिकागो चक्राज संस्कृत एवं प्राणायाम कार्यशाला अमेरिका

chat bot
आपका साथी