Coronavirus Vaccine Update: 50 साल से अधिक उम्र के कर्मियों को पहले लगेगा टीका, दिल्ली पुलिस ने भी भेजी लिस्ट

Coronavirus Vaccine Update स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के लिए दिल्ली में 621 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 603 सेंटरों पर ही टीका लगाया जाएगा जबकि बचे हुए सेंटर पर वैक्सीन को सिर्फ स्टोर किया जाएगा। अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके नजदीकी सेंटर पर ही टीका लगाया जाएगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 09:03 AM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 09:03 AM (IST)
Coronavirus Vaccine Update: 50 साल से अधिक उम्र के कर्मियों को पहले लगेगा टीका, दिल्ली पुलिस ने भी भेजी लिस्ट
टीका कैसे लगाया जाए इसकी कवायद स्वास्थ्य मंत्रालय अपने स्तर पर कर रहा है।

नई दिल्ली, जागरण संवादादाता। Coronavirus Vaccine Update: कोरोना वायरस संक्रमण का टीका लगाए जाने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। विभागों में उसकी तैयारियों को भी अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने भी अपने 80, 400 कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंप दी है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि पहले चरण में 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण के लिए दिल्ली में 621 सेंटर बनाए गए हैं। बताया जाता है कि इनमें 603 सेंटरों पर ही टीका लगाया जाएगा, जबकि बचे हुए सेंटर पर वैक्सीन को सिर्फ स्टोर किया जाएगा। अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके नजदीकी सेंटर पर ही टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस, जेल, सिविल डिफेंस व होमगार्ड के संबंधित नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा तैयार कर मंत्रालय को भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस का डाटा तैयार करने के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी विशेष आयुक्त मुक्तेश चंद्र का कहना है कि टीका कैसे लगाया जाए इसकी कवायद स्वास्थ्य मंत्रालय अपने स्तर पर कर रहा है। दिल्ली पुलिस से 80,400 अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा तैयार करके मंत्रालय को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि डाटा में यदि कोई कमी होगी तो उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही यह डाटा स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट पर अपलोड किया जाएगा। इसे कहीं भी पुलिसकर्मी देख सकेंगे। यही नहीं कर्मचारियों को उनके नजदीक सेंटर की जानकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिये दी जाएगी। इसके बाद सेंटर पर पहचान पत्र दिखाकर टीका लगवाया जा सकेगा। एक सेंटर पर एक दिन में करीब 100 लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो एक दिन में 60 हजार कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि जो टीका नहीं लगवाना चाहेंगे उन पर कोई पाबंदी नहीं होगी।

उधर, तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय को अपने अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा भेज दिया है। दिल्ली की सभी जेलों में 1500 अधिकारी व कर्मचारी हैं। उक्त जेलों में 1000 तमिलनाडु स्पेशल फोर्स, 1000 सीआरपीएफ व 500 आइटीबीपी के जवानों की भी ड्यूटी है। उनके डाटा को भी भेज दिया गया है। जेलों के अस्पतालों में 200 डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल व अन्य कर्मचारी हैं। होमगार्ड में करीब 5000 अधिकारी व कर्मचारी हैं। उनके डाटा को भी भेज दिया गया है। इस तरह सिविल डिफेंस के डाटा को भी मंत्रालय को भेज दिया गया है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी