हनी ट्रैपः महिला द्वारा की 360 घंटे की रिकार्डिंग में छिपे कई नेताओं के राज!

डीवीआर में 60 घंटे की रिकार्डिंग है। इसमें कई नेताओं व अन्य हाईप्रोफाइल लोगों की तस्वीरें कैद हो सकती हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का गृह मंत्रालय में भी आना-जाना था।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 05 May 2017 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 05 May 2017 12:29 PM (IST)
हनी ट्रैपः महिला द्वारा की 360 घंटे की रिकार्डिंग में छिपे कई नेताओं के राज!
हनी ट्रैपः महिला द्वारा की 360 घंटे की रिकार्डिंग में छिपे कई नेताओं के राज!

नई दिल्ली (जेएनएन)। गुजरात के वलसाड से भाजपा के सांसद डॉ. केसी पटेल को में फंसाकर पांच करोड़ रुपये मांगने की आरोपी महिला के इंदिरापुरम स्थित आवास पर छापा मारकर पुलिस ने 500 जीबी का डीवीआर बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि डीवीआर में 60 घंटे की रिकार्डिंग है। इसमें कई नेताओं व अन्य हाईप्रोफाइल लोगों की तस्वीरें कैद हो सकती हैं। इसके अलावा पुलिस ने महिला की तीन लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने महिला के पिता और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विशेष आयुक्त मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक, डीवीआर को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। रिकार्डिंग के लिए महिला ने घर में कंट्रोल रूम बना रखा था। डीवीआर का डाटा ट्रांसफर करने में पुलिस को छह घंटे लग गए। बृहस्पतिवार को जांच के लिए पुलिस महिला को मुजफ्फरनगर स्थित उसके घर लेकर गई।

पुलिस को पता चला है कि महिला के गिरोह में मुजफ्फरनगर की एक और युवती शामिल है और उसने उत्तर प्रदेश के देवबंद के जाने-माने मौलवी व नेता मसूद मदनी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों के तार मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश मित्रपाल से जुड़े होने की जानकारी मिल रही है।

पुलिस को महिला के छह बैंक खातों के बारे में भी पता चला है। इसके अलावा उसके घर से कई पुलिस अधिकारियों व नेताओं के विजिटिंग कार्ड्स मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का गृह मंत्रालय में भी आना-जाना था।

मीणा ने दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों से कहा है कि अगर इस महिला ने किसी के खिलाफ दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है, तो वे उसकी जानकारी उन्हें जल्द से जल्द मुहैया कराएं। सभी को नए-पुराने रिकॉर्ड देखने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी