Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट

दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाकों बुधवार शाम को बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 05:14 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 08:15 PM (IST)
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट
Weather Update: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान में गिरावट

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather and Monsoon Update for Delhi and NCR: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कुछ इलाके में बारिश भी हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर में शाम को अचानक मौसम बदला। आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। दिन में ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली मे 29 सितंबर तक तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का अनुमान है। 29 सितंबर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने 25-26 सितंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने कहा था कि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन झमाझम बारिश होने की उम्मीद अब कम ही है।

रविवार को भी हुई थी बारिश

इससे पहले दिल्ली और एनसीआर में शनिवार और रविवार को बारिश हुई थी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। रविवार को सूरज सुबह ही निकल गया था और धूप खिल गई थी, लेकिन बादल छाए रहने से दिन भर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली चलती रही। बीच-बीच में तेज हवा भी चलती रही। इस दौरान सफदरंजग, पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर क्षेत्र में हल्की बरसात भी हुई।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी