Kanpur Encounter Case: दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में यूपी पुलिस से भागता फिर रहा विकास दुबे

Kanpur Encounter Case बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस से बचता फिर रहा विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा हुआ है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 02:01 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 02:15 PM (IST)
Kanpur Encounter Case: दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में यूपी पुलिस से भागता फिर रहा विकास दुबे
Kanpur Encounter Case: दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में यूपी पुलिस से भागता फिर रहा विकास दुबे

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Kanpur Encounter Case: उत्तर प्रदेश का नामी हिस्ट्रीशीटर और कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिस वालों की हत्या का आरोपित विकास दुबे सूबे से बाहर आत्मसमर्पण कर सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस से बचता फिर रहा विकास दुबे दिल्ली-एनसीआर में कहीं छिपा हुआ है और दिल्ली की किसी कोर्ट अथवा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के समक्ष आत्मसमर्पण की योजना बना रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह दिल्ली की कोर्ट में आत्मसमर्पण के इरादे से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है और अपने वकील के जरिये इसकी पूरी योजना बना रहा है। 

बता दें कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद में मंगलवार को हुई छापेमारी के दौरान विकास दुबे के 3 साथी गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि वह भागने में कामयाब रहा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विकास दुब अब  भी दिल्ली-एनसीआर के किसी इलाके में छिपा हुआ है और अपने वकील के जरिये दिल्ली में आत्मसमर्पण की योजना बना रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे दिल्ली में समर्पण के लिए अपने राजनीतिक आकाओं से संपर्क साध सकता है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस में दिनभर यह चर्चा रही कि विकास अपने नेटवर्क के जरिये स्पेशल सेल के पास समर्पण करने की कोशिश कर सकता है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी उसकी तलाश में जुटी हुई है। सेल की टीमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और नेपाल में सक्रिय कर दी गई हैं। 

विकास को अपने एनकाउंट का डर

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में विकास दुबे के करीबी अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। अमर दुबे का विकास का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस की मानें तो यह 8 पुलिस वालों की हत्या में भी शामिल था। इसके बाद से विकास दुबे बेहद डरा हुआ है। विकास के खुद के एनकाउंटर का डर सता रहा है, इसलिए वह दिल्ली की किसी कोर्ट में आत्मसमर्पण की कोशिश में है। 

गौरतलब है कि बुधवार सुबह हमीरपुर जिले में इस घटना का वांछित अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मारे गए अमर दुबे के पास से एक अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल मिली है।

chat bot
आपका साथी