केस वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपित फरार

दयालपुर इलाके में शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्राॅनिका पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया और बाद में सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़ी थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया था।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 04:11 PM (IST)
केस वापस नहीं लेने पर दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपित फरार
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दयालपुर इलाके में शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़िता पहले अपने पति के साथ लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहती थी। इसी वर्ष मई के महीने में चार युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

ट्राॅनिका पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था और बाद में सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। जबकि तीन अभी भी फरार हैं। महिला के परिवार का आरोप है आरोपित लगातार महिला और उसके पति पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। महिला दो महीने से दयालपुर थाना क्षेत्र में एक किराये के घर मे छिपकर रह रही थी। शनिवार रात 12:30 महिला अपने पति के साथ घर पर थी, तभी दो युवक घर के बाहर पहुँचे और महिला के पति का नाम लेकर आवाज लगाने लगे। महिला के पति ने जैसे ही गेट खोला, दोनों युवकों ने उन्हें गोली मार दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को लिखा था पत्र

महिला ने खुद और परिवार के जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को पत्र लिखा था। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और उसके पति की हत्या हो गई। अगर पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद महिला के पति की जान बच सकती थी।

chat bot
आपका साथी