बेरहम हुई दिल वालों की दिल्ली, चाकू मारने वालों से बचाने की बजाय बनाते रहे वीडियो

दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना के दौरान पीड़ित चिल्लाते हुए लोगों से बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई भी पीड़ित को बचाने आगे नहीं आया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 12:42 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 01:01 PM (IST)
बेरहम हुई दिल वालों की दिल्ली, चाकू मारने वालों से बचाने की बजाय बनाते रहे वीडियो
बेरहम हुई दिल वालों की दिल्ली, चाकू मारने वालों से बचाने की बजाय बनाते रहे वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बेशक लोग दिल्ली को दिल वालों की नगरी मानते हों, लेकिन यहां पर एक बार फिर लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है। पश्चिमी दिल्ली के  ख्याला थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना के दौरान दिल हला देने वाला मंजर हर किसी ने देखा, लेकिन हमलावर को पकड़ने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। कुछ लोगों का कहना है कि यदि आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित को काबू कर लिया होता तो वह तीन लोगों को चाकू की चपेट में नहीं ले पाता।

बेरहम लोगों का दिल तक नहीं पसीजा

जिस तरीके से उसने घटना को अंजाम दिया है उससे लगता है मानों उसे किसी का कोई भय नहीं था। घटनास्थल पर आरोपित ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहा था। पीड़ित चिल्लाते हुए लोगों से बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन वहां मौजूद सौ से ज्यादा लोगों में से कोई भी पीड़ित को बचाने आगे नहीं आया। हैरानी तो तब हुई जब लोग घटना की वीडियो बनाने से भी बाज नहीं आए।

घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार होने में कामयाब

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उस समय अगर सभी लोग एक साथ आरोपित को काबू करने की कोशिश करते तो इतनी बड़ी घटना को रोका जा सकता था। वीडियो में आरोपित गली में ताबड़तोड़ वार करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में एक बड़ा चाकू था। जब गली में उसने वारदात को अंजाम दे दिया तो उसके बाद वह सामने के घर में चला गया। पुलिस के आने से पहले वह वहां से फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी