दिल्ली की प्रगति मैदान सड़क सुरंग में रफ्तार पर लगाम, स्पीड लिमिट तय, तेज दौड़ाने पर कटेगा चालान

प्रगति मैदान सुरंग दोपहिया वाहन सवारों के लिए खतरानाक साबित हो रही है। जून 2022 में हुए उद्घाटन से अब तक दो लोगों की यहां सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पहले मई 2023 में एक युवक की पिलर से टकराने पर मौत हुई थी। वहीं बीते शनिवार को बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई एनके पवित्रन की भी मौत हुई है।

By V K Shukla Edited By: Geetarjun Publish:Mon, 29 Apr 2024 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2024 11:53 PM (IST)
दिल्ली की प्रगति मैदान सड़क सुरंग में रफ्तार पर लगाम, स्पीड लिमिट तय, तेज दौड़ाने पर कटेगा चालान
भैरों मार्ग स्थित अंडरपास के इसी ईद गिर्द हुई थी दुर्घटना।

HighLights

  • सुरंग के अंदर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है रफ्तार।
  • मगर 60 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ते हैं वाहन।

वीके शुक्ला, नई दिल्ली। प्रगति मैदान सुरंग दोपहिया वाहन सवारों के लिए खतरानाक साबित हो रही है। जून 2022 में हुए उद्घाटन से अब तक दो लोगों की यहां सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। पहले मई 2023 में एक युवक की पिलर से टकराने पर मौत हुई थी। वहीं, बीते शनिवार को बाइक सवार दिल्ली पुलिस के एएसआई एनके पवित्रन की भी मौत हुई है।

इसके बाद इसके अंदर वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि रविवार को हुई सड़क दुर्घटना को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कहा है कि यह दुर्घटना किसी वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने के कारण हुई है।

पुलिस मामले की कर रही जांच

सुरंग में पानी का रिसाव नहीं हो रहा था और न ही पानी में कोई वाहन फिसला है। सूचना मिलने पर मौके पर एंबुलेंस मंगवाई गई थी और घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे थे। इससे संबंधित वीडियो के माध्यम से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार वाहन बन रहे समस्या

बताया जा रहा है कि सुरंग में तेज रफ्तार वाहन समस्या बन रहे हैं, जिसे देखते हुए सुरंग में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए इसके अंदर स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (एएनपीआर) वाले कैमरे लगेंगे, जो वाहन की निर्धारित से अधिक रफ्तार होने पर चालान काट देंगे।

सुरंग में लगे हैं कैमरे

इसको लेकर यातायात पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुरंग में वर्तमान में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा यहां 50 से अधिक सामान्य कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे इसके अंदर की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

रफ्तार के नियम का नहीं हो रहा पालन

बता दें कि यातायात पुलिस की ओर से सुरंग सड़क में वाहनों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। सामान्य तौर पर इसके अंदर वाहनों की रफ्तार इससे दो गुनी तक ही रहती है। ऐसे में कई बार यहां हादसे हो चुके हैं।

ज्यादातर वाहन 60 की रफ्तार से चल रहे

पीडब्ल्यूडी का भी कहना है कि सुरंग में अधिक रफ्तार में समस्या कभी भी खड़ी हो सकती है। क्योंकि अक्सर वाहनों की रफ्तार 60 के आसपास ही रहती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 में 19 जून को सुरंग का उद्घाटन किया था। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने इसका निर्माण किया है। इस परियोजना पर 777 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सुरंग की डिजाइनिंग भी एलएंडी ने ही की थी।

chat bot
आपका साथी