'केजरीवाल भी पत्नी को सीएम की कुर्सी सौंपना चाहते', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का AAP पर निशाना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता को लेकर आप पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैडम मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रही हैं। किसी के राजनीति में आने का अर्थ यह नहीं है कि उसे भ्रष्ट्राचार करने की छूट मिल गई हो। उन्होंने कहा केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए काम नहीं किया।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Shyamji Tiwari Publish:Fri, 29 Mar 2024 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2024 05:20 PM (IST)
'केजरीवाल भी पत्नी को सीएम की कुर्सी सौंपना चाहते', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का AAP पर निशाना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का AAP पर निशाना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक जीवन अब कुछ समय का रह गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने पर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था।

मैडम मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रही- हरदीप पुरी

अब केजरीवाल भी अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपना चाहते हैं। मैडम मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना के मंच से भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध संघर्ष की बात करने वाले केजरीवाल व उनके साथ अब भ्रष्टाचार के आरोपित हैं। आबकारी घोटाला के आरोप में दिल्ली के वह ईडी की हिरासत में हैं।

इनके दो मंत्री और एक सांसद आबकारी घोटाला और भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। किसी के राजनीति में आने का अर्थ यह नहीं है कि उसे भ्रष्ट्राचार करने की छूट मिल गई हो। उन्होंने कहा केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए काम नहीं किया।

केंद्र सरकार ने दिल्ली के सभी क्षेत्रों में विकास किया है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में वह जाकर केंद्र के विकास कार्यों की जानकारी देंगे। आप और केजरीवाल से निराश होकर सांसद और विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

AAP के कई अभियान असफल रहे- वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल अपनी पत्नी को आगे कर सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए केजरीवाल के समर्थन में अभियान चलाने के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर जारी किया है। इससे पहले भी आप ने कई अभियान चलाए थे, लेकिन सभी असफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

करप्शन मूवमेंट से लेकर CM केजरीवाल की गिरफ्तारी तक, हर मुश्किल समय में दिया पति का साथ; सुनीता के बारे में जानिए सबकुछ

रामलीला मैदान में 31 मार्च को दिखेगी विपक्षी एकजुटता, महारैली करने की मिली अनुमति; राहुल गांधी समेत ये नेता होंगे शामिल

chat bot
आपका साथी