केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली मेट्रो में जाना मोदी सरकार की हेल्थ स्कीम पर क्या है लोगों की राय

स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के उद्योग भवन से हैदरपुर तक मेट्रो में यात्रा की और इस दौरान मेट्रो यात्रियों से बातचीत की और BJP सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की प्रतिक्रिया भी ली।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 02:42 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 08:47 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली मेट्रो में जाना मोदी सरकार की हेल्थ स्कीम पर क्या है लोगों की राय
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली मेट्रो में जाना मोदी सरकार की हेल्थ स्कीम पर क्या है लोगों की राय

नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य योजनाओं व आयुष्मान भारत के बारे में यात्रियों से बातचीत की और उनके विचार भी पूछे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उद्योग भवन से मेट्रो पकड़ी और हैदरपुर बादली मेट्रो स्टेशन पर उतरकर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए।

इसके बाद दोपहर करीब 2:24 बजे उन्होंने वापस हैदरपुर बादली स्टेशन से मेट्रो पकड़ी और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर उतरे। उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के पास ही निर्माण भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यालय है। मेट्रो में सफर के दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा व भाजपा नेता आशीष सूद मौजूद थे।

यहां पर बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड से देश को विश्र्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' आयुष्मान भारत की सौगात दी थी। जिसका लाभ दस करोड़ चयनित परिवारों के लगभग पचास करोड़ लोगों को मिलेगा। इससे लाभार्थी पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेगा।

देश की 50 करोड़ की आबादी को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा अपनी तरह की सबसे बड़ी योजना है। योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों की संख्या यूरोपियन यूनियन के 27-28 देशों की आबादी से कहीं अधिक है। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में रहने वालों से अधिक है।

chat bot
आपका साथी