पहले भी आतंकी संगठन का हिस्सा बनने घर से निकला था बिलाल, मां ने दी थी कसम

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि परिजनों को पहले से जानकारी थी कि बिलाल की गतिविधियां संदिग्ध हैं और वह कई संदिग्धों के संपर्क में है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 07:36 PM (IST)
पहले भी आतंकी संगठन का हिस्सा बनने घर से निकला था बिलाल, मां ने दी थी कसम
पहले भी आतंकी संगठन का हिस्सा बनने घर से निकला था बिलाल, मां ने दी थी कसम

नोएडा, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के छात्र एहतेशाम बिलाल के आतंकी संगठन से जुड़ने पर सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो के बाद परत दर परत नए पर्दाफाश हो रहे हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि दो साल पहले भी एहतेशाम आतंकी संगठन से जुड़ने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी मां ने उसे कसम देकर वापस घर बुलाया था। इसके बाद भी बिलाल अक्सर आतंकी संगठन से जुड़कर पूरी दुनिया में खलीफत यानी खलीफा का शासन लगाने की बात कहता था।

बिलाल की गतिविधियां संदिग्ध
सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि परिजनों को पहले से जानकारी थी कि बिलाल की गतिविधियां संदिग्ध हैं और वह कई संदिग्धों के संपर्क में है। पुलवामा में आखिरी लोकेशन मिलने के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। वहीं बिलाल के गायब होने के संबंध में कश्मीर में एफआइआर दर्ज की जा रही है।

आखिरी बार जम्मू में मिली थी मोबाइल की लोकेशन
एफआइआर की कॉपी लेने के लिए जिला पुलिस रवाना हो चुकी है। एफआइआर की कॉपी मिलने पर जिला पुलिस उसकी गुमशुदगी को समाप्त कर देगी।  पुलिस के मुताबिक 29 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे बिलाल की लोकेशन जम्मू में मिली थी। मोबाइल कॉल डिटेल से यह पता चला कि उसने सोमवार शाम साढ़े चार बजे पिता से आखिरी बार बात की थी। हालांकि, उस समय उसने अपने पिता को जम्मू में होने की जानकारी नहीं दी थी। उसने बताया था कि वो दिल्ली मेट्रो में हैं।इसके बाद से छात्र का मोबाइल फोन बंद है। 

chat bot
आपका साथी