दिलवालों की दिल्ली में हैरान करने वाली घटना, दो बदमाशों ने महिला SI को सड़क पर घसीटा; देखते रहे लोग

Delhi Police SI kiran Sethi जीबी रोड चौकी इंचार्ज किरण सेठी की बहादुरी से एक बदमाश पकड़ गया लेकिन दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। इस दौरान बदमाशों ने महिला एसआइ किरण को घायल भी कर दिया।

By Jp YadavEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 09:15 AM (IST)
दिलवालों की दिल्ली में हैरान करने वाली घटना, दो बदमाशों ने महिला SI को सड़क पर घसीटा; देखते रहे लोग
दिलवालों की दिल्ली में हैरान करने वाली घटना, दो बदमाशों ने महिला SI को सड़क पर घसीटा; देखते रहे लोग

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कमला मार्केट इलाके में एक युवक से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों से महिला एसआइ भिड़ गई। बदमाशों ने एसआइ को गिराकर घसीटा, इसके बावजूद एसआई ने बहादुरी का परिचय देते हुए वसी नामक बदमाश को पकड़ने में कामयाब हो गई।

वहीं, पकड़ा गया बदमाश चांदनी महल इलाके का रहने वाला है। इस पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस बदमाश के दूसरे साथी की तलाश कर रही है। घायल एसआइ का उपचार कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जीबी रोड चौकी इंचार्ज किरण सेठी रविवार शाम को किसी केस के सिलसिले में गई थीं। वापस आने पर उन्होंने देखा कि कूलर मार्केट में तीन लोग भाग रहे हैं। सबसे पीछे भाग रहे युवक से उन्होंने भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि आगे भाग रहे दो बदमाशों ने उनका बैग और मोबाइल फोन लूट लिया है।

इसके बाद वह अकेले ही बदमाशों को पीछा करने लगीं और एक बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद दूसरे बदमाश को भी उन्होंने पकड़ा, लेकिन दोनों फिर से भागने लगे। इस दौरान वह सड़क पर गिर गईं, तो बदमाशों ने उन्हें सड़क पर घसीटा। इसके बावजूद उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वहां पर काफी भीड़ जमा थी, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

मूकदर्शक बने रहे लोग

घटना के समय लोगों की काफी भीड़ जुटी थी। महिला एसआइ किरण जब बदमाशों के पकड़ने के लिए भाग रही थीं, किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। यहां तक कि जब वह सड़क पर गिर गईं, तब भी लोगों ने उनकी मदद नहीं की। यदि लोगों ने मदद की होती तो शायद दूसरा बदमाश भी पुलिस की पकड़ में होता और किरण घायल नहीं होतीं।

हैरत की बात तो यह है कि महिला एसआइ की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया, वरना उन्हें इसकी मशक्कत नहीं करनी पड़ती।

chat bot
आपका साथी