दिल्ली के शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली पुलिस ने इन्हीं शहीद जवानों की याद में बुधवार 21 अक्टूबर को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक शोक परेड का आयोजन किया। इस परेड दिवस में उन पुलिस जवानों को याद किया गया जिन्होंने अपनी ड्यूटी के लिए जान गंवाई।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 03:07 PM (IST)
दिल्ली के शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि
दिल्ली पुलिस द्वारा अपने शहीद साथियों को नमन करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई।

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही दिल्ली पुलिस दिल्लीवासियों के लिए लगातार अपनी सेवाएं दें रही है। इस दौरान सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस के जवानों को दो चार होना पड़ता है, कई बार तो उन्हें अपनी जान भी गंवानी पड़ जाती है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण में दिल्ली पुलिस के कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

दिल्ली पुलिस ने इन्हीं शहीद जवानों की याद में बुधवार 21 अक्टूबर को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक शोक परेड का आयोजन किया। इस परेड दिवस में उन पुलिस जवानों को याद किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई और शहीद हो गए। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा अपने शहीद साथियों को नमन करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की अगुवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस जवानों को श्रृद्धांजलि दी। गौरतलब है, कि 1 सितंबर 2019 से 31 अगस्त 2020 के बीच अर्धसैनिक पुलिस संगठनों और पुलिस बलों के कुल 264 अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है। इनमें दिल्ली पुलिस के भी 11 शहीद पुलिसकर्मी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि, आज से 61 वर्ष पूर्व 1959 में भारतीय पुलिस बल की एक छोटी सी टुकड़ी लद्दाख क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा के लिए तैनात की गई थी। इस बीच देश के शत्रुओं का सामना करते हुए 10 जवान उस मुठभेड में शहीद हो गए थे । तब से हर वर्ष उन शहीद जवानों की याद में 21 अक्टूबर को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 दिल्ली पुलिस के 11 जवान हुए शहीद  संकेत कौशिक, एसीपी यातायात लालमन सिंह सिसोदिया, एएसआइ पीसीआर रघुबीर सिंह, एएसआइ उत्तरी जिला जाकिर हुसैन, एएसआइ उत्तरी जिला महावीर, एएसआइ यातायात अमर सिंह मीणा, हेड कांस्टेबल दक्षिण पूर्वी जिला रतन लाल, हेड कांस्टेबल उत्तर पूर्वी जिला विजय पाल, हेड कांस्टेबल पूर्वी जिला वजीर सिंह, हेड कांस्टेबल पीसीआर विजय सिंह, हेड कांस्टेबल बाहरी उत्तरी जिला विकास कुमार, कांस्टेबल बाहरी उत्तरी जिला

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी