Toolkit Case: दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले में महिला आयोग ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस

आयोग ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। इसमें पुलिस से दिशा के खिलाफ दर्ज की गई एफआइआर की कॉपी मांगी है। आयोग ने पूछा है कि क्या दिशा की गिरफ्तारी के दौरान तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था?

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 03:06 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 09:02 AM (IST)
Toolkit Case: दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले में महिला आयोग ने भेजा दिल्ली पुलिस को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली महिला आयोग ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में दिल्ली पुलिस से दिशा के खिलाफ दर्ज की गई एफआइआर की कॉपी मांगी है। आयोग ने पूछा है कि क्या दिशा की गिरफ्तारी के दौरान तय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था?

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिशा को कृषि आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिशा को कोर्ट में प्रस्तुत करने से पहले पसंद का वकील नहीं दिया गया, साथ ही गिरफ्तारी के दौरान भी कानूनी प्रक्रियाओं का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है। आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है और मामले की जानकारी मांगी है। पुलिस मामले की जांच करें लेकिन यदि ये गिरफ्तारी कृषि आंदोलन को समर्थन करने के कारण हुई है तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उधर इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दिशा रवि की गिरफ्तारी पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गिरफ्तारी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई थी। जहां तक ​​दिशा की गिरफ्तारी का सवाल है, यह प्रक्रियाओं के अनुसार किया गया था।

कानून किसी मामले में किसी 22 साल या फिर 50 साल की महिला को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग नियम का पालन नहीं करता है। गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया था, वहां से उसे 5 दिन की रिमांड पर लिया गया। यदि कोई इसका विरोध कर रहा है तो ये पूरी तरह से गलत है। कुछ लोग कह रहे हैं कि गिरफ्तारी में तमाम तरह की खामियां थीं जो पूरी तरह से निराधार है।

इससे पहले, चल रहे किसानों के विरोध में, टूलकिट दस्तावेज़ के निर्माण और प्रसार के संबंध में 21 वर्षीय दिश रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। वह 'टूलकिट' दस्तावेज़ के संपादकों में से एक थी। बाद में दिशा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बाद में सोमवार को, पुलिस ने महाराष्ट्र के बीड में रहने वाले कार्यकर्ता जैकब और शांतनु के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट भी जारी किया।  

chat bot
आपका साथी