सांसद मनोज तिवारी ने किया भलस्वा लैंडफिल का निरीक्षण, कहा- दो वर्ष में होगा खत्‍म

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट के पहाड़ों को कम करने का वादा जनता से किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य चल रहा है।

By Edited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 07:31 AM (IST)
सांसद मनोज तिवारी ने किया भलस्वा लैंडफिल का निरीक्षण, कहा- दो वर्ष में होगा खत्‍म
सांसद मनोज तिवारी ने किया भलस्वा लैंडफिल का निरीक्षण, कहा- दो वर्ष में होगा खत्‍म

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज तिवारी तथा उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हंसराज हंस ने रविवार को भलस्वा लैंडफिल पर चल रहे कूड़ा निस्तारण संयंत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद विजय भगत, पार्टी के मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह समेत निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट के पहाड़ों को कम करने का वादा जनता से किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से कार्य किया जा रहा है, उससे अगले दो वर्षो में कूड़े के पहाड़ को समाप्त कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई 40 फीट कम हुई है। जहां पहले चार मशीनों से काम किया जा रहा था। आज 14 मशीनें पहाड़ को कम करने में लगी हुई हैं। सांसद हंसराज हंस ने कहा कि वर्षो तक कूड़ा निस्तारण पर ध्यान न देने वाली दिल्ली सरकार ने दिल्ली की जनता के सामने दो बड़े कूड़े के पहाड़ खड़े कर दिए थे, जिससे आसपास की रहने वाली आबादी के सामने प्रदूषण का खतरा उत्पन्न हो गया।

कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए एक वर्ष पहले संकल्प के साथ भलस्वा लैंडफिल में संयंत्र शुरू किया गया था। आज हमें यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कूड़ा निस्तारण का कार्य संतोषजनक स्थिति में है। हमारा प्रयास है कि हम जनता से किए गए वादे के तय समय पर पूरा करेंगे। भलस्वा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी