Delhi Weather Updates: 24 घंटे की झमाझम बारिश के चलते दिल्ली में 7 डिग्री तक गिर गया तापमान

Delhi Weather Updates बुधवार और बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी लगातार जारी बारिश ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिन का तापमान सात डिग्री तक गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 06:12 AM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 06:29 AM (IST)
Delhi Weather Updates: 24 घंटे की झमाझम बारिश के चलते दिल्ली में 7 डिग्री तक गिर गया तापमान
24 घंटे की झमाझम बारिश के चलते दिल्ली में 7 डिग्री तक गिर गया तापमान। फाइल फोटो

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मानसून की विदाई की बेला में बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बरसात ने राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों की भी फिजा बदल दी। आलम यह रहा कि दिन का तापमान सात डिग्री तक गिर गया तो दिल्ली वासियों ने गर्मी से भी खासी राहत महसूस की। 

शुक्रवार को बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और ज्यादातर इलाकों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शनिवार व रविवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 

जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहने और गर्जन वाले बादलों के साथ मध्यम स्तर बरसात होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।

बृहस्पतिवार को दिन भर नहीं हुए सूरज के दीदार

वहीं, इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली वासी सोकर उठे तो बाहर की फिजा में ठंडक थी। बादल छाए हुए थे और हवा चल रही थी। कहीं कहीं फुहारें भी पड़ रही थी। दोपहर बाद तेज वर्षा का दौर शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा। कभी तेज और कभी हल्की फुहारें। दिन भर में सूरज एक बार भी नहीं निकला।

ऑरेंज अलर्ट की बीच बृहस्पतिवार को जमकर बारिश

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया था। यही वजह रही अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 28.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मतलब, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 4.2 डिग्री का अंतर देखने को मिला। अधिकांश इलाकों में ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

सितंबर में हुई जमकर बारिश

बारिश के चलते हवा में नमी का स्तर 87 से 100 प्रतिशत रहा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सितंबर माह में अभी भी दिल्ली में सामान्य से 46 प्रतिशत कम बरसात दर्ज हुई है। माह की सामान्य वर्षा है 108.5 मिमी जबकि अभी तक हुई है 58.5 मिमी।

chat bot
आपका साथी