विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: स्कूल में सरस्वती पूजा आयोजित करने वाली शिक्षिका निलंबित, जांच के लिए बनाई कमेटी

By Santosh Kumar SinghEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 27 Jan 2023 08:13 PM (IST)

गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल वसंत विहार में सरस्वती पूजन आयोजित किए जाने पर विवाद हो गया है। सिख नेताओं ने ...और पढ़ें

स्कूल में सरस्वती पूजा आयोजित करने वाली शिक्षिका निलंबित।
स्कूल में सरस्वती पूजा आयोजित करने वाली शिक्षिका निलंबित।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल वसंत विहार में सरस्वती पूजन आयोजित किए जाने पर विवाद हो गया है। सिख नेताओं ने इसका विरोध किया है। वहीं, स्कूल की संगीत शिक्षक को पूजा आयोजित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) द्वारा संचालित होता है। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना, जग आसरा गुरु ओट के महासचिव परमिंदर पाल सिंह सहित अन्य सिख नेताओं ने स्कूल में सरस्वती पूजा आयोजित करने का विरोध किया।

राशि सिखी व गुरुओं की वाणी के प्रचार पर हो खर्च

सरना का कहना है कमेटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों में मूर्ति पूजा की परंपरा नहीं है। स्कूल प्रत्येक धर्म के छात्र पढ़ते हैं। लेकिन, स्कूल का संचालन संगत के पैसों से होता है। संगत से मिली राशि सिखी व गुरुओं की वाणी के प्रचार पर खर्च किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि डीएसजीएमसी प्रबंधन सिख मर्यादा का पालन करने में विफल है। सिख मर्यादा के कई मामले सामने आ चुके हैं।

तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि यह आयोजन स्कूल प्रबंधन की तरफ से नहीं बल्कि संगीत शिक्षक ने अपने स्तर पर किया था। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। कमेटी से संबंधित शिक्षण व अन्य संस्थाओं में सिख मर्यादा का पूरा पालन किया जाता है।