दिल्ली-हरियाणा जल विवाद: दिल्ली को 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने पर हरियाणा सहमत

हरियाणा से मानसून आने तक 150 क्यूसेक पानी दिल्ली को देने की मांग की गई है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 23 Apr 2018 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 23 Apr 2018 07:51 PM (IST)
दिल्ली-हरियाणा जल विवाद: दिल्ली को 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने पर हरियाणा सहमत
दिल्ली-हरियाणा जल विवाद: दिल्ली को 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने पर हरियाणा सहमत

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली हरियाणा के बीच जल विवाद को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोमवार सायं श्रम शक्ति भवन स्थित केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय में दोनों प्रदेशों के मुख्य सचिवों की बैठक हुई। इसमें हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी और दिल्ली के मुख्य सचिव सहित दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने भी हिस्सा लिया।

हरियाणा के मुख्य सचिव ढेसी ने बैठक के बाद कहा कि उनकी दिल्ली सरकार और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक हो गई है। हमने अपनी बात रखी है मगर जो बात हुई है उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में ही रखा जाएगा।

हालांकि दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि हरियाणा सरकार 15 मई तक दिल्ली को वजीराबाद बैराज पर 150 क्यूसेक पानी अतिरिक्त देने को तैयार हो गया है, मगर दिल्ली सरकार यह पानी सुप्रीम कोर्ट के 1996 के आदेशों के तहत मांग रहा है।

हरियाणा से मानसून आने तक 150 क्यूसेक पानी दिल्ली को देने की मांग की गई है। बता दें, दिल्ली में पानी की किल्लत के चलते हरियाणा सरकार से अपने हिस्सा का पूरा पानी लेने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

सोमवार सुबह हुई इसकी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोनों प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सोमवार सायं तक ही बैठक कर निर्णय लेने का आदेश दिया था।

chat bot
आपका साथी